विवाह समारोह में आई छह वर्षीय बालिका से दुष्कर्म
दौसा की केसर होटल के कमरे में रात को सोते समय दरिंदे ने दिया वारदात को अंजाम
दौसा। जिला मुख्यालय स्थित होटल में एक 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के बाद आईजी उमेश दत्ता ने मौके पर पहुंच कर प्रकरण की जानकारी लेने के साथ एसपी को प्रकरण की जांच के निर्देश दिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को छह वर्षीय बालिका सैंथल मोड स्थित होटल केसर में एक शादी समारोह में आई थी जो रात को होटल के कमरे में सो रही थी। इस दौरान किसी दरिंदे ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। घटना का पता शुक्रवार सुबह 4 बजे चला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बालिका को जयपुर के जेके लोन जयपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। होटल में एफएसएल टीम के साथ एसपी वंदिता राणा, एएसपी बजरंग सिंह शेखावत, डीएसपी कालूराम मीणा सहित भारी पुलिस फ ोर्स पहुंच गई। वहीं गांधी तिराहे पर कोतवाली के समीप भी भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। मासूम से दुष्कर्म के बाद शहर में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस अभी तक आरोपी का पता नहीं लगा पाई है। इस संबंध में कोई गिरफ्तारी भी नहीं हुई है। मामले में आई उमेश दत्त ने बताया कि हर पहलू पर जांच की जा रही है। मौके से साक्ष्य से जुटाने को प्रयास किए गए हैं।
सीसी टीवी फुटेज नहीं मिले
होटल केसर में सभी सीसी कैमरे खराब पड़े थे, जिसके चलते पुलिस के आला अधिकारियों को जांच में असुविधा का सामना करना पड़ा।
Comment List