आज का 'राशिफल'

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का 'राशिफल'

वृष-सावधानी बरतें। राज्यपक्ष उत्तम है, काम बनेंगे, अधिकारी सहयोग करेंगे, लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में संभल कर रहें, अचानक आए बदलाव से साथी से तकरार संभव है, वाणी पर नियंत्रण रखें।

मेष
मित्रों का सहयोग रहेगा। शेयर बाजार में निवेश में लाभ मिलेगा। संतान की ओर से शांति व लाभ। निवेश के योग बनेंगे जो भविष्य में लाभ दिलाऐंगे।प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। यात्राओं के योग बनेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा, परिवार के साथ समय व्यतीत होगा।

वृष
सावधानी बरतें। राज्यपक्ष उत्तम है, काम बनेंगे, अधिकारी सहयोग करेंगे, लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में संभल कर रहें, अचानक आए बदलाव से साथी से तकरार संभव है, वाणी पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी को सम्मान दें। घर में अशांति रहेगी। अधीनस्थों से समस्या हो सकती है।

मिथुन
व्यापार में भागीदारी संभल कर करें, निवेश में सावधानी बरतें, अन्यथा धन हानि हो सकती है। बुजूर्गों से सलाह व सहयोग मिलेगा। संतान से लाभ, शिक्षा के लिए विदेश जाने के योग। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नई चुनौतियों का सामना करेंगे, तथा उन्हें हल भी कर लेंगे।

कर्क
शारीरिक कमजोरी, पेट व गले से संबंधी बीमारी होने से मानसिक परेशानी होगी। खानपान पर नियंत्रण रखें। संतान से संबंधित समस्याओं से भी मन व्यथित रहेगा। राज्यपक्ष में हानि हो सकती है, अधिकारियों से मिलकर रहें। वाद विवाद की संभावना है, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें।

Read More आज का राशिफल

सिंह
कठिन लगने वाले कार्य भी आज आसानी से पूर्ण होंगे। आकस्मिक लाभ होगा, भविष्य के लिए बचत कर सकेंगे, आय में भी वृद्धि होगी। कार्य व व्यवसाय पर कम ध्यान दे सकेंगे, लेकिन आपके सहयोगियों से कार्य पूर्ण होंगे। परिजन भी प्रशंसा करेंगे। बुजूर्गों का आशीर्वाद रहेगा। 

कन्या
विद्यार्थी वर्ग का अध्ययन में कम मन लगेगा, मन भम्रित रहेगा। व्यापार में आय व्यय बराबर होने से बचत नहीं होगी। परिश्रम के काम से लाभ मिलेगा। आलस्य व लापरवाही के कारण महत्वपूर्ण सौदे हाथ से निकल सकते हैं, सावधानी बरतें। दोपहर बाद मनोरंजन के अवसर हाथ लगेंगे।

तुला
बनते कार्य रूकने से मन व्यथित रहेगा। वाणी से किसी का दिन ना दुखाएं, आकस्मिक क्रोध से बचें, अन्यथा संबंधों में कटुता आ सकती है। स्वजन की बीमारी पर खर्च हो सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। लेनदेन में जल्दबाजी ना करें। सोच समझकर निवेश करें।मानसिक अशांति रहेगी।

वृश्चिक
आपके संपर्क में आने वालों को लिए आज का दिन समस्या ला सकता है, क्योंकि आप बुद्धि विवेक के साथ मदमस्त रहेंगे, जिससे लोगों को नीचा देखना पड सकता है। दिन मौज मस्ती में व्यतीत होगा। कार्य क्षेत्र में परिश्रम के अनुरूप ही लाभ होगा। धन के कारण विवाद हो सकता है।

धनु
आज के दिन का अधिकांश समय सामाजिक कार्यों में व्यतित होगा। आय व्यय की स्थिति बराबर रहेगी। फिजूल खर्च अधिक होगा। व्यापार सामान्य रहेगा। दान पूण्य के अवसर मिलेंगे। किसी पुराने संबंधी से मुलाकात होगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करेंगे। सुख के साधन जुटाऐंगे। 

मकर
आशाजनक दिन होने से उलझे पैतृक व अन्य मामले सुलझेंगे। व्यवसायी वर्ग आलस्य से भरे होने के कार्य में ध्यान नहीं दे पायेगा। आयात निर्यात से लाभ की संभावना। घर में अशांति का माहौल बन सकता है। बाहरी लोगों का सहयोग मिलने से समस्याओं का सामाधान हो सकता है।

कुंभ
दिन लाभदायक रहेगा, परोपकार की भावना का फल प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप में मिलेगा। जिस कार्य में हाथ डालेंगे, वह कार्य लाभदायक सिद्ध होगा। नौकरी में सहकर्मी से लाभ मिलेगा। सुख के साधन जुटेंगे। न्यायिक कार्य पक्ष में हल होंगे। प्रत्येक कार्य में आशाजनक लाभ मिलेगा। 

मीन
स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन खराब है, अधिक कार्य के कारण सेहत खराब हो सकती है। नेत्र व रक्त संबधी रोग की आशंका है। आर्थिक व व्यवहारिक कार्य में जोखिम लेने से बचें, जमानत लेने या देने से बचें, परिचित से धोखा मिल सकता है। उधार व्यवहार से बचें। निवेश ना करें।

Related Posts

आज का राशिफल

आज का राशिफल

साप्ताहिक राशिफल

साप्ताहिक राशिफल

आज का राशिफल

आज का राशिफल

आज का राशिफल

आज का राशिफल

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत
उन्होंने कहा कि अब राज्य और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है लेकिन गत मई तक रिफाइनरी का 79...
चांदी दो हजार रुपए और जेवराती सोना पांच रुपए सस्ता
युद्धाभ्यास तरंगशक्ति 2024 : सूर्यकिरण को देख शहरवासी अचंभित
आईएनए सोलर को राजस्थान बिजनेस समिट 2024 में सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग में उत्कृष्टता का अवार्ड
जम्मू-कश्मीर में शांति के बिना पाकिस्तान से बातचीत का सवाल ही नहीं : अमित शाह
गणेश जी को सोने का वर्क धारण करवाया, प्रथम पूज्य की सजी 56 भोग की झांकी 
राजस्थान स्टेट गैस द्वारा गैल गैस को 32.50 लाख का लाभांश