आज का राशिफल

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का राशिफल

दिन मिलाजुला रहेगा। आय के स्रोत बढेंगे। संतान की ओर से परेशानी की संभावना। संतान पक्ष पर खर्च होगा। व्यापार में हानि की संभावना।

मेष
दिन मिलाजुला रहेगा। आय के स्रोत बढेंगे। संतान की ओर से परेशानी की संभावना। संतान पक्ष पर खर्च होगा। व्यापार में हानि की संभावना। नया काम प्रारंभ ना करें,सावधानी बरतें। अधीनस्थों पर ज्यादा भरोसा ना करें। साझेदारी में हानि, लेनदेन में सावधानी बरतें।

मिथुन
अधीनस्थों से सावधान रहें। उधार देने से बचें। विद्यार्थी वर्ग को मनचाहे परिणाम प्राप्त होने की संभावना है। घर में खुशी का माहौल रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ भ्रमण का योग है। काम को लेकर उत्साही रहेंगे। काम में सफलता प्राप्त होगी।

सिंह
व्यापार में लाभ होगा। आय की स्थिति सुधरेगी। उच्च व प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बनेंगे। राज्य पक्ष से लाभ, राजनीतिज्ञों को नए अवसर मिलेंगे।नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। घर में मेहमानों के आने से खुशी का माहौल बनेगा।

तुला
धार्मिक कार्यों को लेकर चहल पहल रहेगी। परोपकारी व आध्यात्मिक स्वभाव का लाभ प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को नए प्रस्ताव मिलेंगे। रोजगार प्राप्त होगा। धन लाभ होगा। व्यापार में भागीदारी लाभ देगी। आय के लिए नए क्षेत्रों में निवेश का मन बनेगा।

Read More आज का राशिफल

धनु
धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। व्यवसाय व सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। खर्च अधिक करेंगे। जिस कार्य की योजना बनाएंगे वह प्रारंभिक बाधा के बाद पूर्ण होगा। धार्मिक स्थानों की यात्रा का योग है। आय के स्त्रोत बढेंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ मिलेगा।

कुंभ
परिवार के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। भविष्य में समस्या का सामना करना पड सकता है। प्रेम संबंधों में प्रगाढता आएगी। आर्थिक तंगी दूर होगी। धैर्य व संयम से रहें। जीवनसाथी को समय दें।वाहन संबंधी समस्यों का निवारण होगा।मन प्रसन्न रहेगा। 

वृष
समय शुभ है। राज्य पक्ष से लाभ मिलेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनेगी। राजनीतिज्ञों के लिए समय उत्तम है। घरेलू कलह की संभावना है। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय को लेकर व्यापारी वर्ग की चिंताएं समाप्त होंगी। व्यवसाय विस्तार होगा। 

कर्क
माता को स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना करना पड सकता है। अधीनस्थों से परेशान रहेंगे। बुजूर्गोंं से सलाह मशविरा कर काम करें। व्यापार में लाभ होगा। छोटे भाई से लाभ होगा। छोटी यात्राओं का योग जो व्यापार व रिश्तों को मजबूत बनाएगी। 

कन्या
परिवार से किया वायदा पुरा नहीं होने से पश्चाताप रहेगा। आय से अधिक खर्च होगा। बिगडे काम अपनी प्रखर बुद्धि से बना लेंगे। शत्रु परेशान करेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन से स्वयं संतुष्ट नहीं होंगे।स्वभाव में रूखेपन से प्रियजनों को परेशानी होगी।

वृश्चिक
अधिकांश कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। धन संबंधी कार्य देख भाल कर करें, लाभ होगा। विपरित चल रहे लोग प्रशंसा करेंगे। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्य को नरम हो सकता है, सावधानी बरतें। आकस्मिक वाद विवाद संभव है, वाणी व स्वभाव पर नियंत्रण रखें।

मकर
मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में सावधानी बरतें, लेनदेन के मामलों में ढिलाई ना बरतें। किसी पर अत्यधिक विश्वास धोखा दिला सकता है। अंजान लोगों पर विश्वास ना करें। सामाजिक मेल मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मीन
परिजनों के साथ भ्रमण के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग को सफलता प्राप्त होगी। मित्र व परिवारजन का सहयोग मिलेगा। कानूनी मामले सुधरेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं दुर्घटना संभव है। आय के नये स्त्रोत बनेंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ की संभावना है।

Related Posts

साप्ताहिक राशिफल

साप्ताहिक राशिफल

आज का राशिफल

आज का राशिफल

आज का राशिफल

आज का राशिफल

Post Comment

Comment List

Latest News