कांग्रेस ने आयकर विभाग पर लगाया 65 करोड़ जब्त करने का आरोप
खातों से पांच करोड़ रुपए निकाले गए हैं
अजय माकन ने आयकर विभाग की कार्रवाई पर पूछा कि क्या राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के लिए आयकर देना आम बात है। क्या भाजपा आयकर देती है।
नई दिल्ली। प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने आयकर विभाग पर आरोप लगाया है कि उसने पार्टी के 65 करोड़ रुपए जब्त कर लिए हैं। पार्टी संगठन की यह धनराशि विभिन्न बैक खातों में जमा थी। पार्टी ने इसे अलोकतांत्रित तरीका बताया है। ऐसे में उसे अब न्यायपालिका से उम्मीद है। कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने बुधवार को बताया कि पार्टी के तीन बैंक खातों से डिमांड ड्राफ्ट के रूप में 60.25 करोड़ रुपए निकाले गए। इसी प्रकार युवा कांग्रेस के खातों से पांच करोड़ रुपए निकाले गए हैं।
अजय माकन ने आयकर विभाग की कार्रवाई पर पूछा कि क्या राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के लिए आयकर देना आम बात है। क्या भाजपा आयकर देती है, लेकिन कांग्रेस को 210 करोड़ रुपए जमा कराने की मांग का सामना क्यों करना पड़ रहा है? उन्होंने बताया कि बुधवार को आईटीएटी कार्यवाही के दौरान हमने अपना मामला प्रस्तुत किया है। जिसकी सुनवाई गुरुवार को भी जारी रहेगी।
Comment List