आंतरिक कलह से जूझ रही है कांग्रेस, मुख्यमंत्री को लेकर अस्थिरता : बोम्मई

मजबूत समर्थन होने के बावजूद बदल दिया गया

आंतरिक कलह से जूझ रही है कांग्रेस, मुख्यमंत्री को लेकर अस्थिरता : बोम्मई

वीरेंद्र पाटिल और एस बंगारप्पा जैसे नेताओं को मजबूत समर्थन होने के बावजूद रातोंरात बदल दिया गया। इस तरह की राजनीति जारी रहेगी।

गडग। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद बसवराज बोम्मई ने कहा है कि राज्य में कांग्रेस पार्टी आंतरिक कलह से जूझ रही है, जिसके कारण मुख्यमंत्री पद को लेकर अस्थिरता हो रही है। बोम्मई ने कहा कि पार्टी के भीतर सत्ता की चाह स्पष्ट हो रही है, जो कर्नाटक में राजनीतिक उथल-पुथल को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि वे दावा करते हैं कि सब कुछ ठीक है, लेकिन अंदरूनी तौर पर पीठ में छुरा घोंपने की घटनाएं चल रही हैं। कर्नाटक का इतिहास ऐसी घटनाओं से भरा पड़ा है। वीरेंद्र पाटिल और एस बंगारप्पा जैसे नेताओं को मजबूत समर्थन होने के बावजूद बदल दिया गया। इस तरह की राजनीति जारी रहेगी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता ने जन कल्याण के कार्य करने में विफल रहने को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की और कहा कि जनता और यहां तक कि कांग्रेस विधायकों के बीच भी मोहभंग हो गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर आंतरिक प्रतिद्वंद्विता के कारण मुख्यमंत्री का पद खतरे में है।

Tags: Congress

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हरियाणा निकाय चुनाव : भूपेंद्र हुड्डा के गढ़ में खिला कमल, बीजेपी का रोहतक समेत 9 निगमों पर कब्जा हरियाणा निकाय चुनाव : भूपेंद्र हुड्डा के गढ़ में खिला कमल, बीजेपी का रोहतक समेत 9 निगमों पर कब्जा
हरियाणा निकाय चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 नगर निगम में से 9 पर जीत दर्ज कर...
सुसाइड नोट में परिवार से माफी मांगी : आंधी थाने में कांस्टेबल ने की जीवन लीला समाप्त, पुलिस महकमे में हड़कंप
देवनानी और मदन राठौड़ ने राज्यपाल से की मुलाकात, "नवाचारों का एक वर्ष" पुस्तक की भेंट 
भाजपा मंत्री उस आरएसएस की भाषा बोलते हैं, जिसने कभी महिलाओं का सम्मान नहीं किया : सारिका सिंह
पसली में चोट के बावजूद सलमान खान ने फिल्म 'सिकंदर के गाने बम बम भोले की शूटिंग पूरी की
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आगामी फिल्म के अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल का खुलासा
होली पर सरस की सौगात : 2 नई मिठाइयों की लॉन्चिंग, जोराराम ने कहा- मिठाई के बाजार में सरस के आने से उपभोक्ताओं में विश्वास