धुलंडी के दिन दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी मेट्रो 

मेट्रो यात्री 14 मार्च (घुलण्डी) को मेट्रो संचालन सेवा में किए गए आंशिक बदलाव को देखते हुए यातायात की असुविधा से बचे

रंग से सने कपड़े पहनकर व नशे की हालत में मेट्रो ट्रेन व परिसर में नहीं आ सकेंगे

जयपुर। जयपुर मेट्रो ट्रेन में 14 मार्च (धुलण्डी)के दिन निर्धारित टाइम टेबल सुबह 5.20 बजे से दोपहर 2 बजे तक यात्री सेवाएं बन्द रहेगी। इसके बाद दोपहर दोपहर 2.10 से रात्रि 10.21 तक अनवरत मेट्रो सेवाएं संचालित की जाएगी। जयपुर मेट्रो के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक वैभव गालरिया ने बताया कि मेट्रो यात्री 14 मार्च (घुलण्डी) को मेट्रो संचालन सेवा में किए गए आंशिक बदलाव को देखते हुए यातायात की असुविधा से बचे। मेट्रो प्रशासन ने जयपुर के नागरिकों से धुलण्डी के दिन मेट्रो परिसर, प्लेटफॉर्मों एवं मेट्रो ट्रेनों में रंग डालने, रंग खेलने एवं हुडदंग ना करने की अपील की है। मेट्रो ट्रेन में गुलाल, रंग एवं पानी से भरी पिचकारियां गुब्बारे एवं बोतलें ले जाने पर रोक रहेगी। रंग से सने कपड़े पहनकर व नशे की हालत में मेट्रो ट्रेन व परिसर में नहीं आ सकेंगे। मेट्रो रेलवे (आपरेशन एवं मेन्टीनेन्स) एक्ट, 2002 के तहत जहां मेट्रो ट्रेनों एवं इसके परिसरों को गंदा करने पर न्यूनतम 200 रुपए का जुर्माना निहित है।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं