पसली में चोट के बावजूद सलमान खान ने फिल्म 'सिकंदर के गाने बम बम भोले की शूटिंग पूरी की

हर हाल में दमदार परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार रहते हैं सलमान

पसली में चोट के बावजूद सलमान खान ने फिल्म 'सिकंदर के गाने बम बम भोले की शूटिंग पूरी की

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने पसली में चोट लगने के बावजूद अपनी आने वाली फिल्म'सिकंदर के गाने'बम बम भोले की शूटिंग पूरी की

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने पसली में चोट लगने के बावजूद अपनी आने वाली फिल्म'सिकंदर के गाने'बम बम भोले की शूटिंग पूरी की। सलमान खान की मेहनत और काम के प्रति लगन कमाल की है। अपने काम को लेकर उनके जूनून का कोई जवाब नहीं है। सलमान दर्द को कभी आड़े नहीं आने देते और हर हाल में दमदार परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार रहते हैं।

हाल ही में पसली में चोट लगने के बावजूद सलमान ने अपनी आने वाली फिल्म' सिकंदर के जबरदस्त गाने 'बम बम भोले की शूटिंग पूरी की। एक फैन ने वीडियो शेयर किया जिसमें सलमान को अपनी चोटिल पसली को पकड़ते हुए दर्द में देखा गया। इसके बावजूद सलमान एक्टिव बने हुए हैं, इवेंट्स में हिस्सा ले रहे हैं और फैंस और मीडिया से भी मिल रहे हैं।

'बम बम भोले होली सीन पर आधारित गाना है, जिसमें बड़े सेट पर कई डांसर्स और एक्टर्स के साथ शूटिंग की गई है। गाने में जबरदस्त एनर्जी और परफेक्शन की जरूरत थी। अपनी चोट की तकलीफ के बावजूद सलमान ने शूटिंग जारी रखने का फैसला किया, जिससे बड़े लेवल पर हो रही इस शूङ्क्षटग में कोई रुकावट न आए। सलमान ने शूट कैंसिल न करके ये साबित कर दिया कि वो अपने काम और टीम के प्रति कितने  प्रोफेशनल और डेडीकेटेड हैं।

गाने के डांस मूव्स आसान नहीं थे, और चोट के चलते हर मूव सलमान के लिए एक परीक्षा जैसा था। लेकिन सलमान ने अपने हौसले, नेचुरल चार्म और प्रोजेक्ट के लिए कमिटमेंट के दम पर दर्द के बावजूद बेहतरीन परफॉर्मेंस दी।  सलमान इस ईद पर फिल्म सिकंदर के साथ बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं, जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन ए. आर. मुरुगदॉस ने किया है। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है।

Read More ऑस्कर 2026 : फिल्म ‘सिनर्स’ में दमदार अभिनय के लिए बी. जॉर्डन को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, जेसी बकले ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान दिवस पर ‘उद्यमी संवाद’ में बड़ा ऐलान : नई पॉलिसियों और करोड़ों के प्रोजेक्ट्स से इंडस्ट्री को नई रफ्तार, नई नीतियां और वित्तीय योजनाएं लागू राजस्थान दिवस पर ‘उद्यमी संवाद’ में बड़ा ऐलान : नई पॉलिसियों और करोड़ों के प्रोजेक्ट्स से इंडस्ट्री को नई रफ्तार, नई नीतियां और वित्तीय योजनाएं लागू
राजस्थान दिवस के अवसर पर ‘उद्यमी संवाद’ समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उद्योगपतियों, स्टार्टअप्स और एमएसएमई प्रतिनिधियों के साथ...
दिल्ली में बिल्डिंग में लगी भीषण आग : 3 बच्चों सहित 7 लोगों की मौत, लोगों ने जान बचाने के लिए लगाई इमारत से छलांग
हीरापुरा से 207 नई रोडवेज बसों को सीएम दिखाएंगे हरी झंडी : सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए हेलमेट भी होंगे वितरित, सुगम परिवहन की मिलेगी सुविधा
बंगाल विधानसभा चुनाव : पर्यवेक्षकों की अब तक की सबसे बड़ी तैनाती, सभी चुनाव क्षेत्रों में पूर्ण कवरेज का लक्ष्य किया हासिल
ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी की मौत : परिषद सचिवालय ने की पुष्टि, कहा- उनके बेटे और सुरक्षाकर्मियों सहित कई अन्य लोग भी मारे गए
ईरान-इजरायल तनाव के कारण जयपुर से उड़ानें प्रभावित : फ्लाइट रद्द होने से यात्री परेशान, बुकिंग भी बंद
चैत्र नवरात्रा का शुभारंभ कल : मंदिर में होंगे विशेष धार्मिक आयोजन, पूरे नौ दिनों की होगी चैत्र नवरात्रि