सुसाइड नोट में परिवार से माफी मांगी : आंधी थाने में कांस्टेबल ने की जीवन लीला समाप्त, पुलिस महकमे में हड़कंप

मेरे बच्चों का रखना ख्याल, बिमारी से था परेशान

सुसाइड नोट में परिवार से माफी मांगी : आंधी थाने में कांस्टेबल ने की जीवन लीला समाप्त, पुलिस महकमे में हड़कंप

उप खंड क्षेत्र के आंधी थाने में तैनात एक कांस्टेबल बुधवार सुबह थाने की सीढ़ियों में झूलता हुआ मिला

जमवारामगढ़। उप खंड क्षेत्र के आंधी थाने में तैनात एक कांस्टेबल बुधवार सुबह थाने की सीढ़ियों में झूलता हुआ मिला। थाने में कांस्टेबल हरीओम चौधरी (35) निवासी भरतहा डींग कुम्हेर भरतपुर के सुसाइड से पूरे पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजनीश पुनियां, वृताधिकारी प्रदीप कुमार, उप खंड अधिकारी ललित मीणा आंधी थाने पर पहुंचे और घटनास्थल पर एफएसएल टीम बुलाई इस टीम ने घटनास्थल पर से साक्ष्य उठाए है। घटना की जानकारी पुलिस ने मृतक कांस्टेबल के परिजनों को दी। सूचना के बाद मृतक कांस्टेबल के परिजन थाने पहुंचे और थाने में मृतक कांस्टेबल के भाई रामनारायण चौधरी ने रिपोर्ट दी है। परिजनों की मौजूदगी में आंधी थाना अधिकारी रमेश मीना ने मृतक कांस्टेबल हरीओम चौधरी के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंधी लेकर आए वहां पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से मृतक कांस्टेबल का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा है। मृतक कांस्टेबल हरीओम चौधरी के शव के साथ आंधी थाना अधिकारी रमेश मीना व अन्य स्टॉफ भी उसके पैतृक गांव पहुंचकर उसके अंतिमदाह में शामिल हुए। 

ये लिखा सुसाइड नोट में
मृतक कांस्टेबल के पास पुलिस को एक चार लाइन का सुसाइड नोट मिला हैं, जिसमें उन्होंने बताया है। मैं बिमारी से परेशान हूं। मेरे मरने के बाद मेरे बच्चों का देखभाल करना। मेरे परिवार की कोई गलती नहीं है। 

मृतक कांस्टेबल के पास जो सुसाइड नोट मिला है, उसमें उन्होंने बताया है, कि मैं बिमारी व परिस्थितियों से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा हूं। इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं हैं। मेरे बच्चों का ध्यान रखना और परिवार से माफी मांगी है। परिवारजनों ने जो रिपोर्ट दी है, उसमें किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। रिपोर्ट दर्ज करके एफएसएल टीम बुलाकर साक्ष्य उठाए है। 
आनंद शर्मा, पुलिस अधीक्षक, जयपुर ग्रामीण। 

Tags: Suicide  

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं