खेल विभाग ने महिला टीम के मामले में खेल परिषद से मांगी तथ्यात्मक रिपोर्ट : सीएम की फटकार, उच्चस्तर पर समाधान की कोशिश 

कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त नेता को सौंपी जिम्मेदारी

खेल विभाग ने महिला टीम के मामले में खेल परिषद से मांगी तथ्यात्मक रिपोर्ट : सीएम की फटकार, उच्चस्तर पर समाधान की कोशिश 

नागपुर में राजस्थान की अंडर-23 महिला टीम के टिकट नहीं होने की वजह से दो दिन अटके रहने के मामले को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को आरसीए एडहॉक कमेटी के सभी पांचों सदस्यों को तलब किया, वहीं खेल विभाग ने राजस्थान खेल परिषद से इस मामले में तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है।

जयपुर। नागपुर में राजस्थान की अंडर-23 महिला टीम के टिकट नहीं होने की वजह से दो दिन अटके रहने के मामले को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को आरसीए एडहॉक कमेटी के सभी पांचों सदस्यों को तलब किया, वहीं खेल विभाग ने राजस्थान खेल परिषद से इस मामले में तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। एडहॉक कमेटी सदस्य दीनदयाल कुमावत और चार सदस्यों धनंजय सिंह, आशीष तिवाड़ी, मोहित यादव और पिंकेश जैन के बीच चल रहे विवाद की वजह से नागपुर में अंडर-23 टूर्नामेंट में हिस्सा लेने गई राजस्थान टीम के लौटने के टिकट समय पर नहीं हो सके। खिलाड़ियों को दो दिन नागपुर में ही रुकना पड़ा। आखिर बुधवार को सायं खिलाड़ी फ्लाइट से दिल्ली पहुंचीं और आज सुबह जयपुर आईं।

कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त नेता को सौंपी जिम्मेदारी
सूत्रों के अनुसार मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने न केवल एडहॉक कमेटी सदस्यों फटकार लगाई बल्कि आरसीए के विवाद के समाधान के लिए एक कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त नेता को विशेष जिम्मेदारी सौंपी है। चर्चा है कि वे सभी पक्षों के साथ चर्चा कर आरसीए के नये चुनाव का रोडमैप तैयार करेंगे। बताया गया कि सीएम के साथ एडहॉक कमेटी मेम्बरों की मुलाकात के दौरान भी वे मौजूद रहे।

सीएम ने दिए दो टूक निर्देश बयानबाजी या विवाद बर्दाश्त नहीं 
सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री ने सख्त नाराजगी में पांचों सदस्यों को दो टूक निर्देश दिए कि आगे किसी तरह की बयानबाजी या विवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी को साथ मिलकर काम करने को कहा। इसका असर भी नजर आया। आए दिन एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करने वाले एडहॉक कमेटी मेम्बर सीएम से मुलाकात के बाद पूरी तरह चुप्पी साधे हैं।  

Post Comment

Comment List

Latest News

श्याम नगर में 6वीं मंजिल के फ्लैट में भीषण आग, हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म से बुजुर्ग महिला का रेस्क्यू श्याम नगर में 6वीं मंजिल के फ्लैट में भीषण आग, हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म से बुजुर्ग महिला का रेस्क्यू
जयपुर के श्याम नगर में 10 मंजिला अपार्टमेंट की छठी मंजिल पर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल...
सूडान में अज्ञात लोगों ने की 169 लोगों की हत्या : मरने वालो में 79 पुलिस और क्षेत्रों बलों के सदस्य भी शामिल, सेना ने हमलावरों को खदेड़ा
बजट वेबिनार 2026: पीएम मोदी ने भारतीय उद्योग जगत को महामंत्र बनाने का किया आह्वान, कहा-भारत के लिए अवसरों के द्वार खुले
फिलीपींस की चिंता: राष्ट्रपति मार्कोस ने नागरिकों से की घर वापसी की अपील, नागरिकों को घरों के भीतर रहने की दी सलाह
भारतीय विमान कंपनियों ने पश्चिम एशिया के चुनिंदा शहरों के लिए शरू की उड़ानें : 2 विशेष फ्लाइटों का भी होगा संचालन, जानें कहां की फ्लाइट्स रहेंगी रद्द
भजनलाल शर्मा ने किया होली पूजन : प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की, पुलिस जवानों से मिलकर की हौसला अफजाई
गुलाबी नगरी में आज 'ग्लोबल होली', विदेशी मेहमानों ने खासा कोठी में जमकर उड़ाया रंग