अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की युवा इकाई का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

फागोत्सव में झूम उठे श्रद्धालु, एक से बढ़कर एक दी भजनों की प्रस्तुति

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की युवा इकाई का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

पूर्व सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कि वैश्य समाज सदैव ही समाज के कल्याण के लिए अग्रणीय रहा है, आज भी वैश्य समाज विपदा के समय तैयार रहता है। महापौर डॉ. सोम्या गुर्जर भी मौजूद थीं।

 जयपुर। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन राजस्थान की युवा इकाई का शपथ ग्रहण समारोह एवं फागोत्सव-2025 बुधवार को गोपालपुरा बाइपास स्थित होटल में हुआ। समारोह को सम्बोधित करते हुए सहकारिता राज्य मंत्री गौतम दक ने कहा कि वैश्य समाज ने देश के विकास के लिए आगे बढ़कर सहयोग किया है। आज भी वैश्य समाज के लोग समाज के उत्थान के लिए हर संभव कोशिश में लगे हैं। पूर्व सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कि वैश्य समाज सदैव ही समाज के कल्याण के लिए अग्रणीय रहा है, आज भी वैश्य समाज विपदा के समय तैयार रहता है। महापौर डॉ. सोम्या गुर्जर भी मौजूद थीं। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी धुवद्रास अग्रवाल, प्रदेशाध्यक्ष एनके गुप्ता, प्रदेश महामंत्री गोपाल गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेश कालानी, युवा इकाई के प्रदेशाध्यक्ष मनीष गुप्ता, महामंत्री केदार गुप्ता, मुख्य संरक्षक डॉ.श्याम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष हरिशंकर गुप्ता, वरिष्ठ पदाधिकारी राजू मंगोड़ीवाला, महिला इकाई की प्रदेशाध्यक्ष चारू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। 

अध्यक्ष मनीष और उनकी टीम ने ली शपथ 
इस अवसर पर अतिथियों ने युवा इकाई के प्रदेशाध्यक्ष मनीष गुप्ता और उनकी टीम को शपथ दिलाई गई। 

झूम उठे वैश्य प्रतिनिधि
देश और राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए प्रतिनिधियों ने फागोत्सव का जमकर लुत्फ उठाया। एक से बढ़कर एक भजन पर श्रद्धालु अपने आपको थिरकने से नहीं रोक सकें। भगवान कृष्ण और श्याम बाबा के भजनों पर ऐसा शमा बंधा कि देर रात तक भजनों से वातावरण भक्ति, आनन्द और खुशी का बना रहा।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
मुम्बई से देहरादून जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट की सोमवार को जयपुर एयरपोर्ट पर प्रायोरिटी लैंडिंग कराई गई। सफर...
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
पिता धर्मेंद्र को मिला Padma Awards तो भावुक हुई बेटी अहाना, हेमा मालिनी के भी बहे निकले आंसू, जानें सम्मानित होने वाली हस्तियां कौन-कौन? 
भीषण गर्मी से बढ़ा जल संकट, राजस्थान के 222 शहरों और 5000 गांवों में पेयजल किल्लत गहराई