15 करोड़ की हेरोइन और हथियारों बरामद : पाकिस्तानी बॉर्डर से सप्लाई हथियार और ड्रग्स, विदेशी हैंडलरों के सम्पर्क में आरोपी

राजस्थान में आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज

15 करोड़ की हेरोइन और हथियारों बरामद : पाकिस्तानी बॉर्डर से सप्लाई हथियार और ड्रग्स, विदेशी हैंडलरों के सम्पर्क में आरोपी
दो नशा तस्करों से 3 किलो 8 ग्राम हेरोइन, दो विदेशी पिस्टल, 14 जिंदा कारतूस और एक लग्जरी कार बरामद की है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जब्त हेरोइन की कीमत 15 करोड़ रुपए बताई गई है। हनुमानगढ़ एसपी हरीशंकर ने बताया कि बुधवार देर रात संगरिया थाना क्षेत्र में रोही नगराना के पास नाकाबंदी के दौरान हरियाणा नंबर की लग्जरी कार  को रोककर तलाशी ली गई।

हनुमानगढ़। जिले की विशेष टीम व संगरिया थाना पुलिस ने बुधवार रात दो नशा तस्करों से 3 किलो 8 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), दो विदेशी पिस्टल, 14 जिंदा कारतूस और एक लग्जरी कार बरामद की है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जब्त हेरोइन की कीमत 15 करोड़ रुपए बताई गई है। हनुमानगढ़ एसपी हरीशंकर ने बताया कि बुधवार देर रात संगरिया थाना क्षेत्र में रोही नगराना के पास नाकाबंदी के दौरान हरियाणा नंबर की लग्जरी कार  को रोककर तलाशी ली गई। पुलिस ने उसमें रखे बैग से 3 किलो 8 ग्राम हेरोइन, दो विदेशी पिस्टल (मैगजीन सहित), एक अतिरिक्त मैगजीन और 14 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जिसके बाद दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया। दोनों आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं, जो विदेशी हैंडलर के सम्पर्क में थे। आरोपी भूपेन्द्र सिंह पंजाब के बठिंडा जिले का रहने वाला है।

उसके खिलाफ पंजाब और राजस्थान में आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। दूसरा आरोपी नासिर राजस्थान के डीग जिले का बदमाश है। यह अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का सक्रिय सदस्य है। जिसके खिलाफ चोरी, लूट, डकैती, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के दर्जनों केस दर्ज हैं। हनुमानगढ़ एसपी हरीशंकर ने बताया कि पूछताछ में आरोपी पंजाब से ड्रग्स और हथियार लाना बता रहे हैं। साइबर सेल ने जब आरोपियों के मोबाइल फोन चेक किए तो पता चला कि वे लगातार विदेशी नंबरों पर कॉल कर रहे थे। इन्हें, विदेशी हैंडलर लगातार डायरेक्शन दे रहे थे कि हथियार और हीरोइन कहां से लेने हैं और कहां पहुंचाने है। संभवतया हथियार और ड्रग्स पाकिस्तानी बॉर्डर से सप्लाई हुए हैं। क्योंकि ज्यादातर मामलों में ड्रोन से ड्रग्स के साथ पाकिस्तान की तरफ से हथियार भी फेंके जाते हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

परिवहन विभाग में फिलहाल नहीं होंगे ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिकारियों को सड़क सुरक्षा पर फोकस के निर्देश परिवहन विभाग में फिलहाल नहीं होंगे ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिकारियों को सड़क सुरक्षा पर फोकस के निर्देश
परिवहन विभाग में फिलहाल ट्रांसफर-पोस्टिंग की संभावना नहीं। प्रमुख सचिव भवानी सिंह देथा और परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा की अध्यक्षता...
रोडवेज की 144 नई एक्सप्रेस ब्लू लाइन बसें डिपो को आवंटित, कोटा को मिली सबसे अधिक बसें
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी