कांग्रेस प्रवक्ता के रोहित शर्मा को मोटा कहने पर मचा बवाल : कांग्रेस ने टिप्पणी से किया किनारा, पवन खेड़ा बोले- यह पार्टी के विचार नहीं, पोस्ट हटाने के लिए कहा

एक क्रिकेट दिग्गज के बारे में कुछ टिप्पणियाँ की हैं

कांग्रेस प्रवक्ता के रोहित शर्मा को मोटा कहने पर मचा बवाल : कांग्रेस ने टिप्पणी से किया किनारा, पवन खेड़ा बोले- यह पार्टी के विचार नहीं, पोस्ट हटाने के लिए कहा

सोशल मीडिया एक्स से इस पोस्ट को हटाने के लिए कहा गया है और भविष्य में इस तरह का कोई भी बयान देने से सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद के क्रिकेटर रोहित शर्मा को लेकर की गयी टिप्पणी से खुद को अलग करते हुए कहा कि पार्टी इस तरह के बयान से इत्तेफाक नहीं रखती है, इसलिए शमा को यह पोस्ट हटाने को कहा गया है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने यहां जारी बयान में कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद ने एक क्रिकेट दिग्गज के बारे में कुछ टिप्पणियाँ की हैं, जो पार्टी के विचार को प्रतिबिंबित नहीं करती हैं। उन्हें सोशल मीडिया एक्स से इस पोस्ट को हटाने के लिए कहा गया है और भविष्य में इस तरह का कोई भी बयान देने से सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस खेल दिग्गजों के योगदान को सर्वोच्च सम्मान देती है और उनकी विरासत को कमजोर करने वाले बयान का समर्थन नहीं करती है। डॉ. शमा ने क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा को मोटा बताते हुए एक ट्वीट किया है, जिसके बाद बवाल मच गया। भारतीय जनता पार्टी ने इस पर टिप्पणी की है, जिसके बाद कांग्रेस ने शमा को यह पोस्ट हटाने के लिए कहा है।

Tags: Congress

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- जनता मंहगाई के साढ़े साती से गुजर रही पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- जनता मंहगाई के साढ़े साती से गुजर रही
पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने पेट्रोल डीजल दामों में बढ़ोतरी के मुद्दे पर एक बार फिर भाजपा सरकार पर हमला...
कीटनाशक पर प्रतिबंध लगाने से नहीं रुकेंगी किसानों की आत्महत्याएं, मूल कारण को दूर करने की आवश्यकता: क्रॉपलाइफ इंडिया
मसूद पेज़ेशकियन का ईरान के रक्षा ढांचे को आधुनिक बनाने का आग्रह, चेतावनी देते हुए कहा- शत्रु ने हासिल की नई तकनीकें और उपकरण
कमलनाथ का केंद्र सरकार पर निशाना, बोले- ईंधन कीमतों में वृद्धि जनता पर आर्थिक बोझ, टैक्स घटाकर जनता को तुरंत राहत देने की मांग  
उत्तर पश्चिम रेलवे ने ऊर्जा संरक्षण और विद्युतीकरण में बनाई नई उपलब्धियां
राजस्थान को मिलेगी 200 नई ट्रेनों की सौगात, रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर का होगा बड़ा विस्तार
ओडिशा में दर्दनाक हादसा : निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में दम घुटने से 6 लोगों की मौत, सीएम ने की अनुग्रह राशि की घोषणा