हरियाणा निकाय चुनाव : भूपेंद्र हुड्डा के गढ़ में खिला कमल, बीजेपी का रोहतक समेत 9 निगमों पर कब्जा

मानेसर में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत

हरियाणा निकाय चुनाव : भूपेंद्र हुड्डा के गढ़ में खिला कमल, बीजेपी का रोहतक समेत 9 निगमों पर कब्जा

हरियाणा निकाय चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 नगर निगम में से 9 पर जीत दर्ज कर ली है, जिसमें कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा का गढ़ रोहतक भी शामिल है

नई दिल्ली। हरियाणा निकाय चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 नगर निगम में से 9 पर जीत दर्ज कर ली है, जिसमें कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा का गढ़ रोहतक भी शामिल है। जबकि मानेसर में निर्दलीय महिला उम्मीदवार को जीत मिली है। विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद कांग्रेस निकाय चुनाव में पहली बार चुनाव लड़ी थी, लेकिन यहां भी उसे करारी हार का सामना करना पड़ा। महापौर पदों के परिणाम के अनुसार, भाजपा उम्मीदवारों ने अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, करनाल, रोहतक और सोनीपत, यमुनानगर और पानीपत में अपने निकटतम कांग्रेस प्रतिद्वंद्वियों को हराकर जीत दर्ज की है।

मानेसर में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत
वहीं, मानेसर में निर्दलीय उम्मीदवार इंद्रजीत यादव ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम बीजेपी प्रतिद्वंद्वी सुंदर लाल को 2,293 वोटों के अंतर से हरा दिया। इससे पहले बीजेपी का 10 नगर निगमों में से आठ पर कब्जा था। बड़े अंतर से जीत दर्ज करने वाले महापौर उम्मीदवारों में फरीदाबाद से भाजपा उम्मीदवार परवीन जोशी शामिल हैं, जिन्होंने 3 लाख से अधिक मतों से जीत हासिल की है। गुरुग्राम से राज रानी ने 1.79 लाख वोटों के ज्यादा अंतर से जीत हासिल की है। सोनीपत में भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव जैन ने कांग्रेस की कोमल दीवान को हराया, जबकि करनाल में भाजपा की रेणु बाला गुप्ता ने कांग्रेस के मनोज वाधवा को हराया। हालांकि, कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी शर्मिंदगी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ रोहतक में देखने को मिली। रोहतक सीट पर भाजपा के राम अवतार ने कांग्रेस के सूरजमल किलोई को हरा दिया है। 

कांग्रेस पर असर नहीं 
वहीं, निकाय चुनाव को नतीजों पर बोलते हुए भूपेंद्र हुड्डा ने कहा, नगर निकाय चुनाव के नतीजों का कांग्रेस पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। हुड्डा ने कहा कि इससे पहले भी नगर निगमों में भाजपा का दबदबा रहा है। अगर हम सीट हार जाते तो ये झटका होता, लेकिन यह पहले से ही हमारे पास नहीं था। कांग्रेस को कुछ क्षेत्रों में बढ़त जरूर मिली होगी, लेकिन मैं चुनाव के दौरान कहीं नहीं गया। मुझे नहीं लगता कि इन नतीजों का कोई असर होगा।

सीएम ने जताई खुशी
निकाय चुनाव में पार्टी की शानदार जीत पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा, नतीजे साफ तौर पर दिखाते हैं कि हरियाणा की जनता ने बीजेपी पर भरोसा जताया है। सरकार के विकास कार्यों की वजह से वोट दिया है। ट्रिपल इंजन सरकार अब लोगों के समग्र उत्थान के लिए काम कर रही है और सभी वादे पूरे कर रही है।

Read More केंद्र सरकार की विदेश नीति विफल और देशहित के विपरीत: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कमजोर हुई देश की स्थिति, जयराम रमेश बोले - विदेश नीति के कारण भारत के प्रति दुनिया के रुख में दिख रहा बदलाव

कार्यकर्ता खुश हैं और ये परिणाम पीएम मोदी के विजन का नतीजा है। हम उनके साथ जश्न मनाएंगे। हुड्डा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सैनी ने कहा, कांग्रेस ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को हल्के में लेना बंद कर दिया है और इसलिए लोगों ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

Read More एयर इंडिया ने रद्द की अमेरिका और यूरोप की 22 उड़ाने : सभी उड़ानें पश्चिम एशिया के ऊपर से होकर गुजरने वाली, जानें किन फ्लाइटों पर रहेगा असर

Tags: election

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका