EVM के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के कई नेता गिरफ्तार

दिग्विजय सिंह और अन्य कई नेताओं को हिरासत में लिया गया

EVM के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के कई नेता गिरफ्तार

विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और डॉ उदित राज सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के दौरान पुलिस ने हिरासत में लेकर पार्लियामेंट थाने में रखा गया जबकि विधायक और पूर्व मंत्री दिल्ली सरकार राजेंद्र पाल गौतम को इन्द्रपुरी थाने में रखा गया।

नई दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की खामियों के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को ईवीएम हटाओ मोर्चा और अन्य संगठनों के प्रदर्शन में शामिल हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और अन्य कई नेताओं को हिरासत में लिया गया।

ईवीएम हटाओ मोर्चा की तरफ से दी गयी जानकारी के अनुसार ईवीएम के खिलाफ जंतर मंतर पर सभा आयोजित की जा रही थी और इसकी इजाजत भी मिल चुकी थी, लेकिन दिल्ली पुलिस ने आखिरी वक्त में इजाजत को रद्द किया जिसके कारण यह आयोजन युवा कांग्रेस कार्यालय रायसीना रोड पर करना पड़ा।

मोर्चा के प्रमुख उदित राज के हवाले से मिली खबरों में बताया गया है कि विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और डॉ उदित राज सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के दौरान पुलिस ने हिरासत में लेकर पार्लियामेंट थाने में रखा गया जबकि विधायक और पूर्व मंत्री दिल्ली सरकार राजेंद्र पाल गौतम को इन्द्रपुरी थाने में रखा गया।

विरोध प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीपक बावरिया, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली, पूर्व सांसद उदित राज और अन्य ने कहा कि देश इस समय अघोषित आपातकाल का दौर चल रहा है और आंदोलित किसानों का दमन कर जनतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ऐसा इसलिए कर रही है कि ताकि भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आवाज न उठे और किसानों के आंदोलन को दबाया जा सके।

Read More राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत

मोर्चा के नेताओं ने कहा कि सरकार ने जानबूझकर 12 मार्च तक जंतर मंतर में प्रदर्शन पर रोक लगाई है। सरकार का अनुमान है कि तब आचार संहिता लग जाएगी और दिल्ली में आंदोलन को भी रोका जा सकेगा।

Read More सिंगापुर की यात्रा पर रवाना हुए मोदी

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत
उन्होंने कहा कि अब राज्य और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है लेकिन गत मई तक रिफाइनरी का 79...
चांदी दो हजार रुपए और जेवराती सोना पांच रुपए सस्ता
युद्धाभ्यास तरंगशक्ति 2024 : सूर्यकिरण को देख शहरवासी अचंभित
आईएनए सोलर को राजस्थान बिजनेस समिट 2024 में सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग में उत्कृष्टता का अवार्ड
जम्मू-कश्मीर में शांति के बिना पाकिस्तान से बातचीत का सवाल ही नहीं : अमित शाह
गणेश जी को सोने का वर्क धारण करवाया, प्रथम पूज्य की सजी 56 भोग की झांकी 
राजस्थान स्टेट गैस द्वारा गैल गैस को 32.50 लाख का लाभांश