शिक्षा विभाग की पहल, आमजन जान सकेंगे विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों का विवरण

निर्देश विभाग ने जारी कर दिए हैं

शिक्षा विभाग की पहल, आमजन जान सकेंगे विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों का विवरण

इस क्रम में समस्त विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का विवरण मय फोटो समस्त विद्यालयों के अद्यतन कर विद्यालय में प्रविष्ट होने वाले आगंतुकों के लिए हमारे शिक्षक शीर्षक के साथ सहज अवलोकनीय नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित किया जाता है। 

जयपुर। शिक्षा विभाग ने विशेष पहल की है, जिसमें अब आमजन जान सकेंगे कि अपने विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों का विस्तृत विवरण क्या है। इसकी पालना प्रदेश के सभी स्कूलों को करने होगी, जिसके निर्देश विभाग ने जारी कर दिए हैं। वर्तमान समग्र शिक्षा अभियान एवं भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देश के अनुसार प्रत्येक विद्यालय में शैक्षिक एवं प्रशासनिक वस्तुस्थिति का अवलोकन अभिभावकों एवं सामान्यजन के द्वारा अवलोकन किया जा सकेगा। इसके साथ ही समस्त आवश्यक सूचनाएं विद्यालय की नजर में शीर्षक से संकलित कर अद्यतन रूप से नोटिस बोर्ड पर चस्पा किए जाने बाबत निर्देश प्रदान किए गए हैं। इस क्रम में समस्त विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का विवरण मय फोटो समस्त विद्यालयों के अद्यतन कर विद्यालय में प्रविष्ट होने वाले आगंतुकों के लिए हमारे शिक्षक शीर्षक के साथ सहज अवलोकनीय नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित किया जाता है। 

यह भी किया निर्णय 
शिक्षा विभाग ने इस सूचना से समस्त नागरिक, अधिकारी, अभिभावक, जनप्रतिनिधि इत्यादि को सुगम तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आॅनलाइन पोर्टल शाला दर्पण पर सीटीजन कॉर्नर के माध्यम से बिना किसी लॉगिन प्रदर्शित करने का निर्णय लिया गया है। समस्त संस्था प्रधानों को इस बाबत् निर्देशित किया है कि अपने संस्थानों में कार्यरत कार्मिकों का यदि कोई विवरण गलत प्रदर्शित हो रहा है तो शाला दर्पण टीम को जानकारी भेजें।

Tags: teachers

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक: गोल्ड लोन के लिए 501 मौजूदा शाखाओं के साथ सुरक्षित ऋण वितरण का किया विस्तार, पारदर्शी और भरोसेमंद गोल्ड लोन सेवाएं पहुँचाई जाएंगी एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक: गोल्ड लोन के लिए 501 मौजूदा शाखाओं के साथ सुरक्षित ऋण वितरण का किया विस्तार, पारदर्शी और भरोसेमंद गोल्ड लोन सेवाएं पहुँचाई जाएंगी
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने सुरक्षित ऋण वितरण को मजबूत करते हुए अपनी 501 शाखाओं में गोल्ड लोन सेवाएं सक्रिय...
विधायक कालीचरण सराफ ने किया कैलगिरी आई हॉस्पिटल में ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप मशीन का लोकार्पण
शेयर बाजारों में गिरावट : सेंसेक्स 756 अंक टूटकर 78,516 पर,आईटी कंपनियों में बिकवाली से टूटे प्रमुख सूचकांक
बार काउंसिल चुनाव में 8974 अधिवक्ताओं ने डाले वोट, 23 पदों के लिए 234 उम्मीदवार मैदान में
डिप्टी कमांडेंट गृह रक्षा परीक्षा 2025 : काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे 180 अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर, 24 अप्रैल को होना होगा उपस्थित
कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और भविष्य के साथ विश्वासघात किया : प्रवीन खंडेलवाल
जयपुर की ऊषा दशोरा का कमाल : ‘मैंने कभी चिड़िया नहीं देखी’ का दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन