BJP Lok Sabha Election 2024 First List: BJP की पहली सूची जारी, 195 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान

पहली सूची में मेनका गांधी और वरुण गांधी का नाम नहीं है। वहीं भोपाल की सांसद रही साध्वी प्रज्ञा का टिकट काट दिया गया है। सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी को नई दिल्ली से टिकट मिला है। गायक पवन सिंह को आसनसोल से उतारा गया है।

नई दिल्ली। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है। पहली लिस्ट में कुल 195 प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगी है। इस लिस्ट में 50 से कम उम्र के 47 उम्मीदवार है। वहीं 28 महिलाएं, 18 एसटी, 27 एससी और ओबीसी वर्ग के 57 नेताओं को टिकट दिया गया है। उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल की 26, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात की 15, राजस्थान की 15, केरल से 12, तेलंगाना से नौ, असम से 11, झारखंड से 11, छत्तीसगढ़ की 11, दिल्ली की पांच, जम्मू-कश्मीर की दाे, उत्तराखंड की तीन और अरुणाचल, गोवा, त्रिपुरा, अंडमान-निकोबार और दमन और दीव की एक-एक सीट पर प्रत्याशी तय किए गए हैं।

पहली सूची में मेनका गांधी और वरुण गांधी का नाम नहीं है। वहीं भोपाल की सांसद रही साध्वी प्रज्ञा का टिकट काट दिया गया है। सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी को नई दिल्ली से टिकट मिला है। गायक पवन सिंह को आसनसोल से उतारा गया है। मथुरा से फिर एक बार हेमा मालिनी चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस से बीजेपी में आई ज्योति मिर्धा को नागौर से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने पैराएथलीट देवेंद्र झांझड़िया को राजस्थान की चूरु सीट से टिकट थमाया है। विवादों में रहे अजय टेनी को खीरी से टिकट मिला है। एमपी की बात करें तो सिंधिया गुुना और शिवराज सिंह चौहान विदिशा से चुनाव लड़ेंगे।

लिस्ट फाइनल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में गुरुवार को 15 सदस्यीय भाजपा केन्द्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक हुई थी। जिसमें भाजपा के लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची को अंतिम रुप दिया गया। बैठक में सीईसी के सदस्यों ने भाग लेिया था।

दिल्ली से इन सीटों पर हुई उम्मीदवारों की घोषणा
चांदनी चौक- प्रवीण खंडेलवाल
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली- मनोज तिवारी
नई दिल्ली- बांसुरी स्वराज
वेस्ट दिल्ली- कमलजीत सहरावत
साउथ दिल्ली- रामबीर सिंह बिधूड़ी

राजस्थान की 15 लोकसभा सीटों पर इन उम्मीदवारों को मिला टिकट
बीकानेर- अर्जुन राम मेघवाल
चुरू- देवेंद्र झाझंडिया
सीकर- स्वामी सुमेधानंद सरस्वती
अलवर- भूपेंद्र यादव
भरतपुर- रामस्वरुप कोली
नागौर- ज्योति मिर्धा
पाली- पीपी चौधरी
जोधपुर- गजेंद्र सिंह शेखावत
बाड़मेर- कैलाश चौधरी
जालौर- लुंबाराम चौधरी
उदयपुर- मन्नालाल रावत
बांसवाड़ा- महेंद्रजीत सिंह मालवीय
चित्तौड़गढ़- सीपी जोशी
कोटा- ओम बिरला
झालावाड़-बारां- दुष्यंत सिंह

अंडमान निकोबार द्वीप समूह
अंडमान निकोबार द्वीप समूह- बिष्णु पद रे

अरुणाचल प्रदेश
अरुणाचल पश्चिम- किरण रिजीजू
अरुणाचल पूर्व- तापिर गाओ

त्रिपुरा
त्रिपुरा पश्चिम- बिप्लब कुमार देव

उत्तराखंड
अल्मोडा- अजय टम्टा
टेहरी गढ़वाल- माला राज्य
नैनीताल- अजय भट्ट

तेलंगाना
निजामाबाद- अरविंद धर्मपुरी
सिकंदराबाद- जी. किशन रेड्डी
भोंगीर- बोरा नरसैयाह गौड़
हैदराबाद- माधवी लता
करीमनगर- बंढी संजय कुमार
चेलवेल्ला- कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी
जहीराबाद- बीबी पाटिल
मल्काजगिररि- ईटेला राजेंदर
नगरकुर्नूल- पी. भरत

केरल
कासरगोड- एम.एल अश्विनी
कण्णूर- सी रघुनाथ
वडकरा- प्रफुुल्ल कृष्ण
कोझिकोड़- एम. टी. रमेश
मलप्पुरम- अब्दुुल सलाम
पोन्नानी- निवेदिता सुब्रमण्यम
पलक्कड़- सी. कृष्णाकुमार
त्रिशूर- सुरेश गोपी
अलपुुझा- शोभा सुुरेंद्रन
पत्तनमतिट्टा- अनिल के एंटनी
अट्टिंगल- वी. मुरलीधरन
तिरुवनंतपुरम- राजीव चंद्र शेखर

असम की इन सीटों पर हुई प्रत्याशियों की घोषणा
जोरहाट- तपन कुमार गोगोई
ड्रिबूगढ़- सर्वानंद सोनोवाल
नौगांव- सुरेश बोरा
लखीमपुर- प्रधान बरोआ
करीमगंज- कृपानाथ मल्ला
गुवाहाटी- बिजुली कलिता मेदी
मंगलदोई- दिलीप सहकिया
सिलवर- परीमल शुक्ला वैद्य
तेजपुर- रणजीत दत्ता
कलियाबौर- कामाख्य प्रसाद तासा
आटोनोमस- अमर सिंह

उत्तर प्रदेश
कैराना- प्रदीप कुमार
मुजफ्फरनगर- संजीव कुमार बालियान
संभल- परमेश्वर लाल सैनी
मथुरा- हेमा मालिनी
आगरा- सत्यपाल सिंह बघेल
अमरोहा- कंवर सिंह तंवर
नगीना- ओम कुमार
रामपुर- घनश्याम लोधी
गौतम बुद्धनगर- महेश शर्मा
बुलंदशहर- भोला सिंह
फतेहपुर सीकरी- राजकुमार चाहर

दमन एवं दीव
दमन एवं दीव- लालूभाई पटेल

जम्मू कश्मीर
जम्मू- जुगल किशोर शर्मा
उधमपुर- जितेंद्र सिंह

गुजरात की इन सीटों पर हुई घोषणा
गांधीनगर- अमित शाह
पोरबंदर- मनसुख मांडविया
राजकोट- परषोत्तम रुपाला
भरूच- मनसुखभाई वसावा
आणंद-  मितेशभाई रमेशभाई पटेल
खेड़ा- देवुसिंह चौहान
कच्छ- विनोदभाई लखमाशी चावड़ा
बनासकांठा- रेखाबेन हितेशभाई चौधरी
अहमदनगर पश्चिम- दिनेशभाई कोडरभाई मकवाना
पाटण- भरत सिंह जी दाभी
जामनगर- पूनमबेन माडम
पंचमहल- राजपाल सिंह जाधव
दाहोद- जसवन्त सिंह भाभोर
बारडोली- प्रभुभाई नागरभाई वसावा
नवसारी- सीआर पाटिल

गोवा
उत्तर गोवा- श्रीपद येस्सो नाइक

झारखंड में इन्हें मिला टिकट
दुमका- सुनील सोरेन
गोड्डा- निशिकांत दुबे

एमपी में इन्हें मिला टिकट
गुुना- ज्योतिरादित्य सिंधिया
दमोह- राहुल 
सतना- गणेश सिंह
सीधी- राजेश मिश्र
शहडोल- माधवी सिंह
मुरैना- शिवमंगल सिंह
विदिशा- शिवराज सिंह चौहान
देवास- महेंद्र सिंह सोलंकी
मंदसौर- सुधीर गुप्ता
भोपाल- आलोक शर्मा
खजुराहो- वीडी शर्मा

छत्तीसगढ से इन्हें मिला टिकट
सरगुजा- चिंतामणि महाराज
कांकेर- भजराज नांद
रायगढ़- राधेश्याम राठिया
जाजगीर चंपा- कमलेश जांगड़े
राजनंदगांव- संतोष पांडे
दुर्ग- विजय बघेल
रायपुर- बृजमोहन अग्रवाल
कोरबा- सरोज पांडे
बिलासपुर- तोखन साहू
महासमुंद- रूपकुमारी चौधरी
बस्तर- महेश कश्यप

Read More देश में टाइगर रिजर्व की संख्या 57 : भूपेंद्र यादव

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत
उन्होंने कहा कि अब राज्य और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है लेकिन गत मई तक रिफाइनरी का 79...
चांदी दो हजार रुपए और जेवराती सोना पांच रुपए सस्ता
युद्धाभ्यास तरंगशक्ति 2024 : सूर्यकिरण को देख शहरवासी अचंभित
आईएनए सोलर को राजस्थान बिजनेस समिट 2024 में सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग में उत्कृष्टता का अवार्ड
जम्मू-कश्मीर में शांति के बिना पाकिस्तान से बातचीत का सवाल ही नहीं : अमित शाह
गणेश जी को सोने का वर्क धारण करवाया, प्रथम पूज्य की सजी 56 भोग की झांकी 
राजस्थान स्टेट गैस द्वारा गैल गैस को 32.50 लाख का लाभांश