हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बरकरार, वक्त आने पर होगी बगावतियों पर कार्रवाई : दिग्विजय सिंह

दिग्गी बोले- सरकार गिरने की अफवाहें षड़यंत्रकारी लोग फैला रहे हैं

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बरकरार, वक्त आने पर होगी बगावतियों पर कार्रवाई : दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह ने कहा कि सरकार के गिरने की अफवाहें वही षड़यंत्रकारी लोग फैला रहे हैं, जिन्होंने कांग्रेस की सरकारें गिराने का ठेका लिया हुआ है।

मुरैना। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार पर कथित तौर पर संकट को लेकर कहा कि वहां सरकार कायम है और बगावतियों पर समय आने पर कार्रवाई की जाएगी।

दिग्विजय सिंह राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए आए हुए हैं। इसी मौके पर उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार कायम है। सरकार के गिरने की अफवाहें वही षड़यंत्रकारी लोग फैला रहे हैं, जिन्होंने कांग्रेस की सरकारें गिराने का ठेका लिया हुआ है। उन्होंने कहा कि वक्त आने पर बगावतियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

राहुल गांधी की यात्रा के संदर्भ में सिंह ने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य किसानों की आवाज को बुलंद करना है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चंबल क्षेत्र में कांग्रेस कभी कमजोर नहीं रही। उसने यहां बेहतर प्रदर्शन किया है। सिंह ने कहा कि इस बार इस क्षेत्र से कांग्रेस लोकसभा चुनाव जीतकर एक नया इतिहास बनाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत
उन्होंने कहा कि अब राज्य और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है लेकिन गत मई तक रिफाइनरी का 79...
चांदी दो हजार रुपए और जेवराती सोना पांच रुपए सस्ता
युद्धाभ्यास तरंगशक्ति 2024 : सूर्यकिरण को देख शहरवासी अचंभित
आईएनए सोलर को राजस्थान बिजनेस समिट 2024 में सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग में उत्कृष्टता का अवार्ड
जम्मू-कश्मीर में शांति के बिना पाकिस्तान से बातचीत का सवाल ही नहीं : अमित शाह
गणेश जी को सोने का वर्क धारण करवाया, प्रथम पूज्य की सजी 56 भोग की झांकी 
राजस्थान स्टेट गैस द्वारा गैल गैस को 32.50 लाख का लाभांश