साप्ताहिक राशिफल

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

साप्ताहिक राशिफल

वृषभ-आरंभ में दाम्पत्य में प्रेम का अतिरेक महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। दान पुण्य में धन खर्च करेंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी। बाहर  घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।

मेष 
सप्ताह के प्रारंभ में अष्टम् चन्द्र समस्या कर सकता है। तनाव सम्भव है। यात्रा का योग बन रहा है। समुद्री यात्रा भी हो सकती है। सप्ताह मध्य में आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा । सप्ताहांत में कार्यस्थल  पर वर्चस्व स्थापित करने में सफल होंगे। 

वृषभ 
आरंभ में दाम्पत्य में प्रेम का अतिरेक महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। दान पुण्य में धन खर्च करेंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी। बाहर  घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। अविवाहित जातकों को विवाह प्रसंगों में भी सफलता प्राप्त होगी।

मिथुन 
 परिवार में किसी नए वाहन का आगमन   हो सकता है।  सप्ताह मध्य में स्वास्थ्य में विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है। किसी अचल संपत्ति प्राप्ति के योग भी इस सप्ताह में बन रहे हैं। छोटी यात्रा का भी योग है।

कर्क 
पंचम  चंद्र धन के आवागमन को सुचारू करेगा।  सर्दी खांसी से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है । जीवनसाथी के साथ हंसी - खुशी समय बीतेगा ।  अविवाहित लोगों के विवाह प्रस्ताव आने की संभावना है । सप्ताह के अंत में यात्रा करने से बचें। 

Read More आज का राशिफल

सिंह 
सप्ताह का प्रारंभ नजदीकी यात्रा से होगा। ऐशो आराम पर व्यय करेंगे। सप्ताह मध्य में माता से धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में भी परिवर्तन का योग बनता है।  धन का आवागमन सुचारू होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

Read More आज का राशिफल

कन्या
किसी सफलता से मन में उत्साह रहेगा। सप्ताह के मध्य में आस पास की यात्रा का मन बना सकते हैं। कहीं से सुखद समाचार मिलेगा। धर्म के कार्यों में मन लगेगा।  सप्ताहांत में सर्दी खांसी से बचें। दोस्तों से  सावधानी बरतें।

Read More आज का राशिफल

तुला 
वाणी में मधुरता बनी रहेगी जो पूरे सप्ताह लाभ देगी।  कार्यक्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। अधिकारी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह के अंत में  संतान के स्वास्थ्य की चिंता होगी। धन का व्यय भी होगा। मित्रों से मुलाकात का भी योग है।

वृश्चिक 
स्वराशि का चंद्रमा लाभ दायक रहेगा।   सप्ताह के मध्य  में माता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी ।  धन का आवागमन सुचारू रूप से होगा। धर्म कर्म  में धन व्यय करेंगे। जीवन साथी से प्रेम बढ़ेगा। अचल संपत्ति से धन लाभ होगा। 

धनु 
बारहवें चन्द्र से यात्रा में व्यय अधिक होगा। यात्रा आध्यात्मिक हो सकती है। जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। घर में मांगलिक कार्य होने की संभावना है। रहस्यमय विद्या की ओर मन आकर्षित होगा।  

मकर 
धर्म कर्म में धन व्यय करेंगे।  किसी कार्य से यात्रा भी कर सकते हंै।  परिवार  में मेहमानों की आवाजाही रहेगी।  कार्यक्षेत्र में पराक्रम बढ़ेगा। कार्यालय में सभी का सहयोग प्राप्त होगा।  पूरा सप्ताह हंसी खुशी गुजरेगा। 

कुंभ 
धन की आवक सुचारू रहेगी। संतान सफलता के कारण मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताह मध्य से समय और अधिक अच्छा होगा। संतान से संबंध मधुर बनेंगे। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे।

मीन 
अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। साथियों का भी सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह में शेयर से धनलाभ होगा।  रुका हुआ धन भी प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में संभल कर रहें। हनुमान जी को दीपक लगाएं। मौसमी बीमारियों से  परेशानी हो सकती है।

Related Posts

आज का राशिफल

आज का राशिफल

आज का राशिफल

आज का राशिफल

आज का राशिफल

आज का राशिफल

आज का राशिफल

आज का राशिफल

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में अवैध शराब का कारोबार रोकने में सरकार विफल, बेहद पीड़ादायक है 36 लोगों की मृत्यु : राहुल बिहार में अवैध शराब का कारोबार रोकने में सरकार विफल, बेहद पीड़ादायक है 36 लोगों की मृत्यु : राहुल
पीड़ितों के शोकाकुल परिवारजनों को हमारी गहरी संवेदनाएं। सरकार से अनुरोध कि दोषियों को न्यायसंगत सजा दिलवाई जाए।
तालिबान की सोच से प्रेरित है मदन दिलावर का बयान : गुर्जर
उपचुनाव में हार के डर से बौखलाए भाजपा के मंत्री, इनका लोकतंत्र में नहीं है भरोसा : जूली
प्रदेश में तापमान गिरने से सुबह-शाम होने लगा सर्दी का अहसास
पानी के अवैध कनेक्शन काटने में विभाग के छूटे पसीने, विजिलेंस शाखा स्थापित करने का सरकार को भेजेगा प्रस्ताव
युद्ध में नहीं, दुनिया को बुद्ध में मिल सकता है समाधान : मोदी
भजनलाल शर्मा ने लंदन दौरे पर दोराईस्वामी से की भेंट, निवेश पर की चर्चा