अशोक गहलोत ने महंगाई के खिलाफ दिया धरना

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ धरना दिया

अशोक गहलोत ने महंगाई के खिलाफ दिया धरना

प्रदेशस्तर पर महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की ओर से आयोजित प्रदर्शन के दौरान जोधपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी धरना दिया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जोधपुर में धरना दिया।

जोधपुर। प्रदेशस्तर पर महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की ओर से आयोजित प्रदर्शन के दौरान जोधपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी धरना दिया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जोधपुर में धरना दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण देश के हालात गंभीर होते जा रहे हैं। कोरोना के कारण लोगों की नौकरियां चली गईं। वेतन कम कर दिया गया। ऊपर से महंगाई की मार ने तोड़ कर रख दिया है।

हार-जीत चलती रहेगी, कांग्रेसी जुटे रहें
धरना स्थल पर मौजूद कांग्रेस कार्यकतार्ओं व नेताओं से गहलोत ने कहा कि चुनाव में हार-जीत चलती रहती है। इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। इंदिरा गांधी तक स्वयं चुनाव हार गईं थीं। 1977 की हार के बावजूद कांग्रेस फिर से जीत गई। 1977 से 80 तक विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस ने कई आंदोलन चलाए। कांग्रेस में बड़े नेता अधिकांश उस दौर की उपज हैं। मैं स्वयं भी उस दौर में आगे बढ़ा।

केंद्र सरकार पर हमला
गहलोत ने कहा कि पांच राज्यों में चुनाव के कारण केन्द्र सरकार ने थोड़े दिन तक पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी को रोके रखा। चुनाव पूरे होते ही दाम बढ़ाना शुरू कर दिया। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ेंगे। ट्रांसपोर्ट के दाम बढ़ने का असर सभी चीजों पर पड़ता है। गहलोत ने कहा कि केन्द्र सरकार का वित्तीय प्रबंधन गड़बड़ाया हुआ है। 2014 में अच्छे दिन लाने की झूठ बोल ये लोग सत्ता में आए। अब अच्छे दिन लोगों के सामने हैं। महंगाई ने हर घर का बजट बिगाड़ दिया है। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस व देश का डीएनए एक ही है। संविधान की रक्षा करना प्रत्येक कांग्रेसी की कर्तव्य है। केन्द्र में लोग संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। हमने स्कूल छात्राओं को बीस हजार स्कूटी बांटी। अब पेट्रोल के दाम बढ़ने के कारण ये छात्राएं स्कूटी तक नहीं चला पा रही हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : प्रदेश की 13 सीटों के लिए मतदान शुरू राजस्थान लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : प्रदेश की 13 सीटों के लिए मतदान शुरू
पुलिस ने मतदान के लिए चाक चौबंद व्यवस्था की है। अधिकारियों के अनुसार मतदान शांतिपूर्ण करवाने के लिए पुलिस के...
लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : 13 राज्यों की 89 सीटों पर मतदान शुरू
सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत