कांग्रेस में फिर सेंधमारी, भाजपा में दिग्गजों की आज ज्वाइनिंग संभव

करण सिंह, मानवेन्द्र, महेश जोशी सहित एक दर्जन से अधिक नेता हो सकते हैं शामिल

कांग्रेस में फिर सेंधमारी, भाजपा में दिग्गजों की आज ज्वाइनिंग संभव

राजस्थान में कांग्रेस के जाट कैम्प के बड़े नेताओं को शामिल करने के बाद अब भाजपा की कांग्रेस में एक बार फिर से बड़ी सेंधमारी की तैयारी है।

जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस के जाट कैम्प के बड़े नेताओं को शामिल करने के बाद अब भाजपा की कांग्रेस में एक बार फिर से बड़ी सेंधमारी की तैयारी है। प्रदेश के बड़े नेताओं में शामिल कांग्रेस के कई बड़े नेता शनिवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। इनमें अलवर के सांसद रहे करण सिंह यादव का आना तो लगभग तय है।  अलवर के जिला प्रमुख बलवीर सिंह छिल्लर भी भाजपा का दामन थाम सकते हैं। उन्होंने हाल ही में बहरोड़ विधायक जसवंत यादव के घर पर केन्द्रीय मंत्री व अलवर भाजपा सांसद प्रत्याशी भूपेन्द्र यादव से मुलाकात की थी। तीन-चार स्थानी पार्षद, नेता भी उनके साथ आएंगे।

दूसरी ओर पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे और पूर्व विधायक मानवेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री महेश जोशी के भी भाजपा में आने की अटकलें हैं। चूरू से कुछ लोकल नेताओं के अभी आने की चर्चाएं हैं। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी सहित बड़े नेताओं की मौजूदगी में इन्हें भाजपा में शामिल किया जा सकता है।

Post Comment

Comment List

Latest News