उत्तर कोरिया ने 350 किलोमीटर तक उड़ान भरने वाली 3 मिसाइलें दागी, समुद्र में गिरी

कई अनिर्दिष्ट क्रूज मिसाइलें दागी थीं

उत्तर कोरिया ने 350 किलोमीटर तक उड़ान भरने वाली 3 मिसाइलें दागी, समुद्र में गिरी

इससे पहले बताया कि उत्तर कोरिया ने जापान के सागर की ओर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी। इस साल यह बैलिस्टिक मिसाइल का दूसरा प्रक्षेपण था। 

टोक्यो। उत्तर कोरिया ने 50 किलोमीटर की ऊंचाई पर 350 किलोमीटर तक उड़ान भरने वाली 3 मिसाइलें जापान के समुद्र की ओर दागीं है। जापान के रक्षा मंत्रालय के हवाले से यह जानकारी दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि तीनों मिसाइलें जापान के समुद्र में गिरी। इससे पहले बताया कि उत्तर कोरिया ने जापान के सागर की ओर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी। इस साल यह बैलिस्टिक मिसाइल का दूसरा प्रक्षेपण था। 

रिपार्ट में बताया कि प्योंगयांग ने सतह से समुद्र तक मार करने वाली एक नई मिसाइल, पदासुरी-6 का परीक्षण किया था। दक्षिण कोरियाई ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने उसी दिन कहा कि उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से जापान सागर की ओर कई अनिर्दिष्ट क्रूज मिसाइलें दागी थीं।

Tags: missiles

Post Comment

Comment List

Latest News