बिहार में NDA में सीट शेयरिंग तय; भाजपा 17, जेडीयू 16 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

लोक जनशक्ति पार्टी 5 सीटों पर लड़ेगी

बिहार में NDA में सीट शेयरिंग तय; भाजपा 17, जेडीयू 16 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

बिहार की 40 लोकसभा सीटों में  भारतीय जनता पार्टी 17 सीटों पर, जनता दल (यू) 16 सीटों पर, लोक जनशक्ति पार्टी 5 सीटों पर, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा 1 सीट पर और राष्ट्रीय लोक मोर्चा 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी। 

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीट शेयरिंग तय हो गय़ा है। बिहार की 40 लोकसभा सीटों में  भारतीय जनता पार्टी 17 सीटों पर, जनता दल (यू) 16 सीटों पर, लोक जनशक्ति पार्टी 5 सीटों पर, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा 1 सीट पर और राष्ट्रीय लोक मोर्चा 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी। 

इन सीटों पर लड़ेगी बीजेपी
भारतीय जनता पार्टी दरभंगा, औरंगाबाद, मधुबनी, अरिरया, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, उजियारपुर, बेगूसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, सारण, बक्सर और सासाराम लड़ेगी।

जेडीयू इन सीटों पर लड़ेगी चुनाव
जनता दल (यू) वाल्मिकीनगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सिवान, भागलपुर, बांक, मुंगेर, नलंदा, जहानाबद और शिवहर सीट पर चुनाव लड़ेगी। 

Post Comment

Comment List

Latest News