अमेरिका ने निकारागुआ के अटॉर्नी जनरल पर उत्पीडऩ में शामिल होने के लिए लगाया प्रतिबंध

ओर्टेगा-मुरीलो शासन के उत्पीडऩ में शामिल होने के लिए प्रतिबंध लगाया है

अमेरिका ने निकारागुआ के अटॉर्नी जनरल पर उत्पीडऩ में शामिल होने के लिए लगाया प्रतिबंध

अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि मोरालेस उर्बिना पूर्व में स्वतंत्र मीडिया आउटलेट, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और राजनीतिक कैदियों की वास्तविक संपत्तियां जब्त करने के लिए जिम्मेदार है।

वाशिंगटन। अमेरिका ने निकारागुआ के अटॉर्नी जनरल वेंडी कैरोलिना मोरालेस उर्बिना पर प्रतिबंध लगाया है। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (ओएफएसी) ने एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के अनुसार ट्रेजरी विभाग के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (ओएफएसी) ने निकारागुआ के अटॉर्नी जनरल वेंडी कैरोलिना मोरालेस उरबिना को ओर्टेगा-मुरीलो शासन के उत्पीडऩ में शामिल होने के लिए प्रतिबंध लगाया है। 

अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि मोरालेस उर्बिना पूर्व में स्वतंत्र मीडिया आउटलेट, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और राजनीतिक कैदियों की वास्तविक संपत्तियां जब्त करने के लिए जिम्मेदार है। बयान के अनुसार मोरालेस अर्बिना ने स्पष्ट रूप से संघ की स्वतंत्रता को दबाने के लिए कानून के अंतर्गत हजारों गैर-सरकारी संगठनों की संपत्ति जब्त कर ली। उन्होंने निकारागुआ से निर्वासित किए गए 222 राजनीतिक कैदियों को सभी संपत्तियों को बाहर कर दिया।

Tags: Morales

Post Comment

Comment List

Latest News