Miss Universe में पहली बार शामिल होगा सऊदी अरब

Miss Universe में पहली बार शामिल होगा सऊदी अरब

मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में पहली बार सऊदी अरब भाग लेने जा रहा है। सऊदी अरब की ओर से मॉडल रूमी अलकाहतानी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में पहली बार सऊदी अरब भाग लेने जा रहा है। सऊदी अरब की ओर से मॉडल रूमी अलकाहतानी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगी। रूमी की उम्र 27 वर्ष है। रूमी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी जानकारी साझा की। रूमी ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में सऊदी अरब की यह पहली भागीदारी है।

रूमी अलकाहतानी, सऊदी अरब की राजधानी रियाद की रहने वाली है और उन्होने विभिन्न वैश्विक सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। रूमी ने कुछ हफ्ते पहले मलेशिया में आयोजित मिस एंड मिसेज ग्लोबल एशियन में भी भाग लिया था।

Post Comment

Comment List

Latest News