मुख्य सचिव जेडीए मुख्यालय पहुंचे, कर्मचारियों में मची खलबली

मुख्य सचिव सुधांश पंत ने प्रेस वार्ता भी की

मुख्य सचिव जेडीए मुख्यालय पहुंचे, कर्मचारियों में मची खलबली

मुख्य सचिव सुधांश पंत सोमवार को अचानक जेडीए मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने वहां कार्मिकों की उपस्थिति और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

जयपुर। मुख्य सचिव सुधांश पंत सोमवार को अचानक जेडीए मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने वहां कार्मिकों की उपस्थिति और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

इसके बाद मुख्य सचिव सुधांश पंत ने प्रेस वार्ता भी की। इसके बाद पंत ने जेडीए अधिकारियों की बैठक भी ली। इस दौरान जेडीसी मंजू राजपाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सीएस ने आज जेडीए मुख्य परिसर में बने एक-एक कमरे में पहुंचकर निरीक्षण किया, वहां फाइलों को भी देखा। उन्होंने ने वहां पेंडिंग फाइलों के संबंध में जानकारी ली और राजकाज पोर्टल पर और जेडीए सेक्रेटरी के कक्ष में भी फाइलें खंगाली। 

गौरतलब है पंत कुछ समय पूर्व भी जेडीए मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया था। जिसमे जेडीए सचिव और डीसी अनुपस्थिति मिले थे। इसके बाद उन्हें एपीओ किया गया था। सूत्रों की माने तो आज भी कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले हैं। जिन पर गाज गिर सकती है।

Read More नांदसी के एक बूथ पर 2 मई को पुनर्मतदान को देखते हुए धारा 144 लागू

जेडीए के इतिहास में पहली बार हुए इतने सुधार-पंत 
सीएस सुधांश पंत ने 2 माह में जेडीए का दूसरी बार दौरा किया गया है। उन्होंने 2 माह में हुए बदलाव व कार्यो को लेकर की खुशी जाहिर की। पंत ने कहा जेडीए के इतिहास में पहली बार बदलाव हुए हैं। सभी फाइलें ऑनलाइन हुई। अब कार्य की गुणवत्ता में सुधार व फाइलों की पेंडेंसी में भी कम समय लगने लगा है। पहले महीनो तक फाइलें पड़ी रहती थी या तो फाइल गुम हो जाती थी या फिर दस्तावेज खो जाते थे। इसमें अब सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि जो कार्य दो माह में हुए, वह जेडीए के इतिहास में 42 सालों में नहीं हुए।

Read More वैक्सीन साइड इफेक्ट्स की वास्तविकता से अवगत कराए केंद्र सरकार: गहलोत

Post Comment

Comment List

Latest News