जल जीवन मिशन से देश के विकास को नई गति : मोदी

करोंडों घरों में नल के पानी के कनेक्शन पहुंचे

जल जीवन मिशन से देश के विकास को नई गति : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जल जीवन मिशन के जरिए देश के विकास को नयी गति मिल रही है। मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि जल जीवन मिशन देश के विकास को नयी गति दे रहा है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जल जीवन मिशन के जरिए देश के विकास को नयी गति मिल रही है। मोदी ने अपने ट्वीट में कहा  कि जल जीवन मिशन देश के विकास को नयी गति दे रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में जिस तरह करोंडों घरों में नल के पानी के कनेक्शन पहुंचे हैं, वह जन आकांक्षाओं और भागीदारी का एक बड़ा उदाहरण है। उन्होंने अपने ट्वीट के साथ जेजेएम की प्रगति का विवरण भी साझा किया। जेजेएम को जल शक्ति मंत्रालय के तहत लागू किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने 2019 में जेजेएम की घोषणा की थी। इसका उद्देश्य हर ग्रामीण घरों और सार्वजनिक संस्थान को नल का पानी उपलब्ध कराना है। इसकी घोषणा के बाद से अब तक छह करोड़ से अधिक घरों में नल के पानी के कनेक्शन उपलब्ध कराए गये हैं और इसी के साथ ही देश में नल के पानी की आपूर्ति 3.23 करोड़ से बढ़कर 9.40 करोड़ से अधिक ग्रामीण घरों में पहुंच गयी है। वहीं 2022-23 के लिए जेजेएम के बजट को बढ़ाकर 60,000 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : प्रदेश की 13 सीटों के लिए मतदान शुरू राजस्थान लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : प्रदेश की 13 सीटों के लिए मतदान शुरू
पुलिस ने मतदान के लिए चाक चौबंद व्यवस्था की है। अधिकारियों के अनुसार मतदान शांतिपूर्ण करवाने के लिए पुलिस के...
लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : 13 राज्यों की 89 सीटों पर मतदान शुरू
सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत