West Bengal में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता की पीट-पीट कर हत्या
पुलिस ने बताया कि मिंटू शेख पर पहले बम से हमला किया गया और फिर गोली मार दी गयी।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बोलपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत केतुग्राम में अज्ञात बदमाशों ने एक तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। पश्चिम बंगाल में आज लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान है।
पुलिस ने बताया कि मिंटू शेख पर पहले बम से हमला किया गया और फिर गोली मार दी गयी। मिंटू की पत्नी ने आरोप लगाया कि उसका पति एक रैली में गया था, घर लौटते समय उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गयी।
इस बीच तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि हत्या में माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कार्यकर्ता शामिल हैं, हालांकि माकपा ने इसका खंडन किया और इसे गुटीय कलह का परिणाम बताया है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
26 Jul 2024 19:30:36
रोडवेज चेयरमैन श्रेया गुहा ने कार्यकारी प्रबंधक (प्रशासन) और कार्यकारी प्रबंधक (यातायात) को नियमित मॉनिटरिंग और कार्रवाई के निर्देश दिए...
Comment List