आज का राशिफल

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का राशिफल

दिन शुभ है।योजनाएं पूरी होती प्रतीत होंगी। कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होंगी। पारिवारिक व व्यवसायिक माहौल सौहार्द्रपूर्ण रहेगा। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। आय के नए स्त्रोत बनेंगे।

मेष
दिन शुभ है।योजनाएं पूरी होती प्रतीत होंगी। कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होंगी। पारिवारिक व व्यवसायिक माहौल सौहार्द्रपूर्ण रहेगा। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। जनकल्याणकारी योजनाओं में हिस्सा लेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन
परिवार व व्यवसाय में क्लेश का माहौल रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं दुर्घटना का योग है। आर्थिक परेशानी रहेगी। आय से अधिक व्यय होने से मानसिक रूप से परेशानी बनेगी। अपनी कार्यशैली से समस्याओं का आप निवारण कर लेंगे।शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

सिंह
मित्रों व जीवनसाथी से विवाद ना करें, वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा छवि खराब होने से मानसिक परेशानी से जुझना पड सकता है। व्यवसायिक दौड भाग रहेगी, आर्थिक रूप से परेशान हो सकते है। आय से अधिक व्यय होने से व्यापार में परेशानी होगी। किसी दुखद सूचना से मन व्यथित रहेगा।

तुला
व्यापार में उन्नति। विदेशी कारोबार में लाभ। आर्थिक रूप से थोडी परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मित्रों से सहयोग मिलेगा। पुराने कामों का परिणाम मिलना प्रारंभ होगा। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढेगा। सकारात्मक सोच के साथ रहें। प्रेम संबंधों के प्रति सचेत रहें।

Read More साप्ताहिक राशिफल

धनु
आज का दिन मानसिक परेशानी लाएगा। संबंधों में कटुता बन सकती है। गुप्त शत्रु परेशान कर सकते है। सावधान रहे व क्रोध पर नियंत्रण रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। खर्च पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों व जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बुजूर्गों की राय मानें।

Read More आज का राशिफल

कुंभ
धन एकत्र करने के उपाय ढुंढेगे। पूर्व में बनायी योजना शुरू करने के लिए धन की व्यवस्था कर लेंगे। रिश्तों में चल रही समस्याओं को सुलझा लेंगे। शेयर बाजार से लाभ होगा। पुराना रूका धन मिलेगा, साथ ही रूके कार्य भी पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बनेगी।  

Read More आज का राशिफल

वृष
घरेलू क्लेश दूर होंगे। अचानक रूके पैसे प्राप्त होने के योग है। आत्मविश्वास बढेगा। मित्रों व संबंधियों से संभल कर रहें, व्यवहार व वाणी में मधुरता रखें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दूर होंगी। दोस्तों व जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के अवसर हैं।

कर्क
आर्थिक व सामाजिक रूप से स्थिति मजबूत होगी। विवाद सुलझेंगे। सोच समझकर निर्णय लें, जल्दबाजी में लिया निर्णय भविष्य में परेशानी बनेगा। शेयर बाजार में निवेश से पहले जांच अवश्य करें। शत्रु हानि पहुंचा सकते है। राज्य अधिकारियों व अधीनस्थों से लाभ होगा।

कन्या
विवादों को अपनी वाणी व कार्यशैली से दूर कर लेंगे। शत्रु परास्त होंगे। बिगडे कार्य सुधरेंगे। लाभ के अवसर बनेंगे। घरेलू जिम्मेदारियां बढेंगी। शारीरिक रूप से स्वयं को थका हुआ महसूस करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। माता पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बन सकती है। 

वृश्चिक
मुकदमेबाजी का अंत होगा। परिवार में अचानक खर्च बढ सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। बिगडे कामों को सुलझा लेंगे। संबंधों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। व्यापार में नए आयाम स्थापित होंगे। यात्रा को टालें। 

मकर
 नौकरी के अवसर मिलेंगे, आय में वृद्धि होगी, लेकिन खर्च बढने से मन अशांत रहेगा। अकारण ंिचंता से परेशान होंगे। पूर्व के कार्यों से हीनभावना आ सकती है, नम्रता से कार्य करें। सामाजिक मेल मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। मित्र व जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे।

मीन
उच्च अधिकारियों से मेलजोल बनेगा। विवादास्पद मामलों में समझौता हो सकता है, नए मित्र बनेंगे। बिखरे कार्य समेट लेंगे, नए रोजगार के अवसर आपकी छवि को ओर अधिक सुदृढ  बनाएंगे। अपने विचारों व निर्णय पर अडिग रहें, सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक माहौल सुधरेगा।

Related Posts

आज का 'राशिफल'

आज का 'राशिफल'

आज का राशिफल

आज का राशिफल

आज का राशिफल

आज का राशिफल

आज का राशिफल

आज का राशिफल

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में दिया जा सकता है अग्निवीरों को नौकरियों में आरक्षण, जल्द होगा एलान राजस्थान में दिया जा सकता है अग्निवीरों को नौकरियों में आरक्षण, जल्द होगा एलान
भाजपा शासित उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बाद अब राजस्थान में अग्निवीरों को नौकरियों में दस फीसदी आरक्षण दिया जा...
आज का 'राशिफल'
राजस्थान विधानसभा में दो अगस्त तक का काम-काज तय
सात महीने के रिपोर्ट कार्ड से तय होगा, मंत्री बने रहेंगे या नहीं
रोडवेज में लापरवाही बरतने 10 मुख्य प्रबंधकों को नोटिस जारी
कांग्रेस विधायक राजेंद्र पारीक बोले- सफाई भर्ती पर केवल वाल्मीकि समाज का पहला हक, दूसरे समाजों का कोई हक नहीं
सीएमएचओ कार्यालय की कटी बिजली, आवश्यक सेवाएं बाधित