चंद्रबाबू नायडू सर्वसम्मति से विधायक दल के नेता चुने गए

चंद्रबाबू नायडू सर्वसम्मति से विधायक दल के नेता चुने गए

तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू को मंगलवार को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया।

विजयवाड़ा। तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू को मंगलवार को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया।

तेदेपा, जन सेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित विधायकों की आज यहां बैठक में जन सेना प्रमुख के पवन कल्याण ने विधायक दल के नेता के रूप में नायडू के नाम का प्रस्ताव रखा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डी पुरंदेश्वरी ने इसका समर्थन किया। तेदेपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के. अत्चन्नायडू ने जोरदार तालियों के बीच तीनों दलों के विधायकों की ओर से सर्वसम्मति से नायडू को विधायक दल का नेता चुने जाने की घोषणा की।

नायडू ने तीनों दलों के विधायकों को उन्हें अपना नेता चुनने के लिए धन्यवाद दिया। कल्याण और पुरंदेश्वरी ने भी नायडू को विधायक दल का नेता चुनने के लिए विधायकों को धन्यवाद दिया।

तेदेपा नेता आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर को नायडू के विधायक दल के रूप में चुने जाने की सूचना देंगे और औपचारिक रूप से उनसे नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने की अपील करेंगे।

Read More रामबन में बोले राहुल गांधी- जम्मू-कश्मीर में आज भी एलजी के रूप में राजा बैठा हुआ

तेदेपा सूत्रों के मुताबिक नायडू कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेता उपस्थित रहेंगे।

Read More राहुल गांधी ने वायनाड बाढ़ त्रासदी फंड में डोनेट की एक महीने की सैलेरी  

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत
उन्होंने कहा कि अब राज्य और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है लेकिन गत मई तक रिफाइनरी का 79...
चांदी दो हजार रुपए और जेवराती सोना पांच रुपए सस्ता
युद्धाभ्यास तरंगशक्ति 2024 : सूर्यकिरण को देख शहरवासी अचंभित
आईएनए सोलर को राजस्थान बिजनेस समिट 2024 में सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग में उत्कृष्टता का अवार्ड
जम्मू-कश्मीर में शांति के बिना पाकिस्तान से बातचीत का सवाल ही नहीं : अमित शाह
गणेश जी को सोने का वर्क धारण करवाया, प्रथम पूज्य की सजी 56 भोग की झांकी 
राजस्थान स्टेट गैस द्वारा गैल गैस को 32.50 लाख का लाभांश