बुल्डोजर न्याय पूरी तरह अस्वीकार्य, यह बंद होना चाहिए: प्रियंका गांधी 

कानून बनाने वाले, कानून के रखवाले और कानून तोड़ने वाले में फर्क होना चाहिए

बुल्डोजर न्याय पूरी तरह अस्वीकार्य, यह बंद होना चाहिए: प्रियंका गांधी 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दोषी आरोपियों के अपराध साबित होने से पहले ही घर गिरा देने पर सरकारों पर सवाल उठाए है। उन्होने कहा कि बुल्डोजर न्याय पूरी तरह से अस्वीकार्य है, यह बंद होना चाहिए। 

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दोषी आरोपियों के अपराध साबित होने से पहले ही घर गिरा देने पर सरकारों पर सवाल उठाए है। उन्होने कहा कि बुल्डोजर न्याय पूरी तरह से अस्वीकार्य है, यह बंद होना चाहिए। 

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि "अगर कोई किसी अपराध का आरोपी है तो उसका अपराध और उसकी सजा सिर्फ अदालत तय कर सकती है। लेकिन आरोप लगते ही आरोपी के परिवार को सजा देना, उनके सिर से छत छीन लेना, कानून का पालन न करना, अदालत की अवहेलना करना, आरोप लगते ही आरोपी का घर ढहा देना- यह न्याय नहीं है। यह बर्बरता और अन्याय की पराकाष्ठा है। कानून बनाने वाले, कानून के रखवाले और कानून तोड़ने वाले में फर्क होना चाहिए। सरकारें अपराधी की तरह व्यवहार नहीं कर सकतीं। कानून, संविधान, लोकतंत्र और मानवता का पालन सभ्य समाज में शासन की न्यूनतम शर्त है। जो राजधर्म नहीं निभा सकता, वह न तो समाज का कल्याण कर सकता है, न ही देश का। बुल्डोजर न्याय पूरी तरह अस्वीकार्य है, यह बंद होना चाहिए।"

Post Comment

Comment List

Latest News