बजट 2024 : सोने-चांदी, मोबाइल और चमड़े से बने उत्पाद होंगे सस्ते, ये चीजें होगी महंगी

सोलर सिस्टम लगवाना और महंगा होगा

बजट 2024 : सोने-चांदी, मोबाइल और चमड़े से बने उत्पाद होंगे सस्ते, ये चीजें होगी महंगी

सरकार ने सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी कम 6 फीसदी कम की है। इसके बाद सोने और चांदी से बनने वाले गहने की कीमतों में कमी की जाएगी।

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट पेश किया। बजट में आम जनता के लिए कई राहत दी गई है। इस बार सरकार की ओर से 7 चीजों पर कस्टम ड्यूटी कम की गई है और 2 पर बढ़ाई गई है। इस घोषणा के बाद 7 प्रोडक्ट की कीमतों में कमी आएगी और 2 चीजों पर कीमतें बढ़ जाएगी। वित्त मंत्री महिलाओं को खुश करने की कोशिश की है। सरकार ने सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी कम 6 फीसदी कम की है। इसके बाद सोने और चांदी से बनने वाले गहने की कीमतों में कमी की जाएगी। 

सीतारणम ने मोबाइल, मोबाइल चार्जर, बिजली के तार, एक्सरे मशीन और सोलर सेट्स पर भी टैक्स मे छूट दी है। इससे यह सभी चीजें सस्ती हो जाएगी। इसके अलावा चमड़े से बनी वस्तुओं की कीमतों में भी कमी आएगी। 

सरकार ने प्लास्टिक उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी को बढ़ा दिया है। इससे प्लास्टिक से बने उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। सरकार ने सोलर ग्लास पर भी टैक्स बढ़ाया है। इससे सोलर सिस्टम लगवाना और महंगा होगा।

क्या सस्ता, क्या महंगा
सस्ता                                  महंगा
सोना-चांदी                       लेबोरेट्री कैमिकल्स
दवाएं                                 सोलर ग्लास
फोन और चार्जर                  सुपारी
इलेक्ट्रॉनिक सामान         प्लास्टिक का सामान 

Read More बिहार में 65 फीसदी आरक्षण के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट करेगा विचार

Tags: budget

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत
उन्होंने कहा कि अब राज्य और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है लेकिन गत मई तक रिफाइनरी का 79...
चांदी दो हजार रुपए और जेवराती सोना पांच रुपए सस्ता
युद्धाभ्यास तरंगशक्ति 2024 : सूर्यकिरण को देख शहरवासी अचंभित
आईएनए सोलर को राजस्थान बिजनेस समिट 2024 में सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग में उत्कृष्टता का अवार्ड
जम्मू-कश्मीर में शांति के बिना पाकिस्तान से बातचीत का सवाल ही नहीं : अमित शाह
गणेश जी को सोने का वर्क धारण करवाया, प्रथम पूज्य की सजी 56 भोग की झांकी 
राजस्थान स्टेट गैस द्वारा गैल गैस को 32.50 लाख का लाभांश