जलवायु परिवर्तन पृथ्वी के अस्तित्व के लिए बड़ा संकट, वातावरण का संरक्षण करना है आवश्यक : धनखड़

निवारण में अपना सहयोग दें

जलवायु परिवर्तन पृथ्वी के अस्तित्व के लिए बड़ा संकट, वातावरण का संरक्षण करना है आवश्यक : धनखड़

धनखड़ ने कहा कि मैंने राज्य सभा में आह्वान किया है कि हर संसद सदस्य साल में कम से कम 200 पेड़ लगाये और इसकी शुरुआत मैं खुद कर रहा हूं।

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और सुदेश धनखड़ ने दिल्ली में यमुना तट पर पौधारोपण किया। धनखड़ सुबह दिल्ली में यमुना तट पर असिता पहुंचे और एक पौधे का रोपण किया। पौधारोपण के उपरांत धनखड़ ने कहा कि जलवायु परिवर्तन पृथ्वी के अस्तित्व के लिए बहुत बड़ा संकट है। मानव जीवन के लिए पृथ्वी के पर्यावरण और वातावरण का संरक्षण करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी को सुरक्षित पर्यावरणीय वातावरण देना मौजूदा पीढ़ी का कर्तव्य है। जलवायु परिवर्तन की समस्या सर्वव्यापी है और प्रत्येक व्यक्ति का यह कर्तव्य है कि इसके निवारण में अपना सहयोग दें।

धनखड़ ने कहा कि मैंने राज्य सभा में आह्वान किया है कि हर संसद सदस्य साल में कम से कम 200 पेड़ लगाये और इसकी शुरुआत मैं खुद कर रहा हूं। जहां भी जाता हूं वृक्षारोपण अवश्य करता हूं। कई बार देखा गया है कि जिस स्थान पर किसी कार्यक्रम में जाते हैं, वहां पेड़ नहीं लग सकता, तो मैं वहां गमले में पौधारोपण करता हूं, जिसे फिर बाद में उचित स्थान पर लगा दिया जाता है।

 

Tags: dhankhad

Post Comment

Comment List

Latest News