लल्ला के जन्मोत्सव की तैयारी, गाय के दूध दही से होगा अभिषेक

रंग बिरंगी बधाई है की पताकाओ, बांदरवालों से सजा गोविंद देव मंदिर

लल्ला के जन्मोत्सव की तैयारी, गाय के दूध दही से होगा अभिषेक

ठाकुर श्रीजी को नवीन पीत वस्त्र (पीले) धारण करवाए जाएंगे और विशेष अलंकार धारण कराए जाएंगे।

जयपुर। भगवान श्री विष्णु के 8वें अवतार श्रीकृष्ण का प्राकट्योत्सव 26 अगस्त को ठिकाना मंदिर श्री गोविंद देव जी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के रूप में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में चल रही है। पूरे मंदिर परिसर को रंग बिरंगी बधाई हो कि पताकाओं और बांदरवाल से सजाया गया है। विशेष आकर्षक रोशनी की गई है।

मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि मंदिर के मुख्य द्वार और निकास कुआं द्वार पर शहनाई वादन होगा। ठाकुर श्रीजी का 26 अगस्त को सुबह मंगला झांकी पूर्व पंचामृत अभिषेक होगा। जिसमें गाय के दूध दही का उपयोग किया जाएगा। ठाकुर श्रीजी को नवीन पीत वस्त्र (पीले) धारण करवाए जाएंगे और विशेष अलंकार धारण कराए जाएंगे। ठाकुर श्रीजी का विशेष फूलों का श्रृंगार किया जाएगा। ठाकुर श्रीजी की पोशाक पीली रेशमी कपड़े में बनाई जा रही है। जिसमें राजस्थानी गोटा पत्ती का कार्य किया गया है। पोशाक बनाने में डेढ़ से दो महीने में लगते हैं। जयपुर के कारीगर द्वारा पोशाक बनाते हैं। पोशाक में ठाकुर श्रीजी के बाल गोपाल स्वरूप के दर्शन होंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News