नाइजीरिया में बाढ़ के कारण 170 लोगों की मौत, कृषि बुरी तरह प्रभावित

एक लाख हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि नष्ट हो गई है

नाइजीरिया में बाढ़ के कारण 170 लोगों की मौत, कृषि बुरी तरह प्रभावित

देश के अन्य हिस्सों में भी भारी बारिश और दो सबसे बड़ी नदियों - नाइजर और बेनु में बढ़ते जल स्तर के कारण खतरा बना हुआ है।

बेनिन। नाइजीरिया में कुछ सप्ताह पहले आई बाढ़ और वर्षाजनित घटनाओं के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 170 पर पहुंच गई है। रिपोर्ट में बताया कि उत्तरी नाइजीरिया के 10 राज्यों में कृषि भूमि लगातार बारिश के कारण आई बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिससे देश में खाद्य संकट गहराने का खतरा मंडराने लगा है। रिपोर्ट में कहा गया कि प्राकृतिक आपदा के कारण दो लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं और उत्तरी नाइजीरिया बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है।

देश के अन्य हिस्सों में भी भारी बारिश और दो सबसे बड़ी नदियों - नाइजर और बेनु में बढ़ते जल स्तर के कारण खतरा बना हुआ है। आने वाले दिनों में मध्य भागों में जल्द ही इसी तरह की बाढ़ आएगी और यहां तक कि दक्षिणी हिस्सों में भी बाढ़ आएगी। रिपोर्ट में बताया गया कि हालिया बाढ़ के परिणामस्वरूप नाइजीरिया में लगभग दो हजार लोग घायल हो गए हैं और एक लाख हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि नष्ट हो गई है।

Tags: flood

Post Comment

Comment List

Latest News