Paris Paralympics 2024: उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के 100 से अधिक सदस्य हुए शामिल

शानदार आगाज, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह

Paris Paralympics 2024: उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के 100 से अधिक सदस्य हुए शामिल

भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल पर सबकी नजरें रहेंगी। उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक में 68.55 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया था।

पेरिस। फ्रांस राजधानी पेरिस में रंग-बिरंगी रोशनी, आतिशबाजी के बीच कनाडा के पियानिस्ट चिली गोंजालेज ने 140 नृत्यकों के साथ समारोह की शुरुआत 17वें पैरालंपिक खेल 2024 उद्धाटन समारोह की शुुरुआत हुई। पेरिस पैरालंपिक के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के 100 से अधिक सदस्यों ने शिरकत की। इनमें 52 खिलाड़ी शामिल रहे।

फ्रांसीसी क्रांति के साक्षी चैंप्स-एलिसीज और प्लेस डे ला कॉनकॉर्ड में बुधवार की रात आयोजित उद्घाटन समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष एंड्रयू पार्सन्स ऊपर लड़ाकू विमान उड़े, फ्रांसीसी राष्ट्रीय ध्वज के रंगों में लाल-सफेद-नीले रंग के धुएँ छोड़े। 

सुमित-भाग्यश्री बने ध्वजवाहक
28 अगस्त से 8 सितंबर तक होने वाले पैरालंपिक खेलों का उद्घाटन समारोह पहली बार है स्टेडियम से बाहर आयोजित किया गया। उद्घाटन समारोह में भारतीय भालाफेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल और शॉटपुट खिलाड़ी भाग्यश्री जाधव संयुक्त रुप से ध्वजवाहक बनें। इस दौरान भारतीय दल के सभी पुरुष सदस्य कुर्ता पजामा और उसके पर बंडी पहन कर तथा महिला सदस्यों पारंपरिक परिधान साड़ी में परेड करती नजर आयी। इसमें शेफ डि मिशन एसपी सांगवान, 52 खिलाड़यों सहित 106 सदस्यीय भारतीय दल ने शिरकत की। इस बार भारत तीन नए खेलों के साथ कुल 12 स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहा है। 12 दिनों तक चलने वाले खेलों में चार हजार से अधिक दिव्यांग एथलीट 22 स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे।

निशानेबाज परेड में शामिल नहीं हुए
भारतीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने बताया कि जिन खिलाड़ियों की 29 अगस्त को स्पर्धाएं हैं वे उद्घाटन समारोह में भाग नहीं लेंगे। निशानेबाजी टीम देशों की परेड में भाग नहीं लेगी। परेड में भारत के 52 खिलाड़ी और 54 अधिकारियों सहित कुल 106 सदस्य हिस्सा लिया।

Read More पीएम मोदी ने पैरालंपिक खिलाड़ियों से की मुलाकात

भारत के 84 एथलीट
भारत ने पेरिस पैरालंपिक में रिकॉर्ड 84 सदस्यीय दल भेजा है।  इस तरह भारत के दल में कुल 179 सदस्य शामिल हैं। इन 95 अधिकारियों में से 77 टीम अधिकारी, नौ दल के चिकित्सा अधिकारी और नौ अन्य दल अधिकारी शामिल हैं।

Read More भारत के खिलाफ टेस्ट में एक बदलाव के साथ उतरेगी बंगलादेश की टीम

उन्होंने कहा कि पिछले तीन सालों में हमारे एथलीटों की तैयारी और उनकी कड़ी मेहनत को देखते हुए मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि इस बार हम 25 से अधिक पदक जीतेंगे।

Read More अस्पताल का गेट चौगान स्टेडियम में खोलने की तैयारी, विरोध में उतरे खिलाड़ी

पेरिस पैरालंपिक में भारत के अभियान की शुरुआत 29 अगस्त को पैरा बैडमिंटन से होगी। कृष्णा नागर पुरुषों के एकल मुकाबले में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक जीतना चाहेंगे। टोक्यो पैरा 2020 खेलों में निशानेबाजी में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली अवनि लेखारा और मनीष नरवाल भी अपनी-अपनी चुनौती पेश करेंगे। इसी दिन पैरा तीरंदाजी, पैरा साइकिलिंग, पैरा ताइक्वांडो, पैरा तैराकी और पैरा टेबल टेनिस स्पर्धाओं में भी भारतीय खिलाड़ी भाग लेंगे।

भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल पर सबकी नजरें रहेंगी। उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक में 68.55 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया था।

उल्लेखनीय है कि भारत ने 2021 में टोक्यो पैरालंपिक में पांच स्वर्ण सहित रिकॉर्ड 19 पदक जीते थे और वह समग्र रैंकिंग में 24वें स्थान पर रहा था। इसके तीन साल बाद भारत का लक्ष्य स्वर्ण पदकों की संख्या दोहरे अंक में पहुंचाने और कुल 25 से अधिक पदक जीतना है। भारत इस बार 12 खेलों में भाग ले रहा है, जबकि टोक्यो में 54 सदस्यीय टीम ने नौ खेलों में भाग लिया था।

पहली बार 1960 में इटली की राजधानी रोम पैरालंपिक खेल आयोजित किए गए थे और इसमें 23 देशों के 400 एथलीट शामिल हुए थे। तब से प्रत्येक चार वर्ष में इन खेलों का आयोजन किया जाता आ रहा हैं।

मोदी और मांडविया ने दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने पेरिस में शुरु हुए पैरालंपिक 2024 खेलों में भाग लेने वाले भारतीय दल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मोदी सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, 140 करोड़ भारतीय पेरिस पैरालिंपिक 2024 में भाग लेने वाले हमारे दल को शुभकामनाएं देते हैं। हर एथलीट का साहस और दृढ़ संकल्प पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हर कोई उनकी सफलता के लिए कामना कर रहा है।

डॉ.  मांडविया ने भी पैरालिंपिक खेलों में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों को शुभकामनाएं दी है।उन्होंने सोशल मीडिया मंच पर लिखा, 140 करोड़ देशवासियों का आशीर्वाद हमारे पैरालंपिक एथलीट्स के साथ है और हमें विश्वास है की चुनौतियों को चुनौती देने वाले हमारे खिलाड़ी पेरिस पैरालंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। 

Post Comment

Comment List

Latest News