आंध्र प्रदेश में गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं के वॉशरूम में मिला हिडन कैमरा, 300 अश्लील वीडियो बरामद

बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया गया

आंध्र प्रदेश में गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं के वॉशरूम में मिला हिडन कैमरा, 300 अश्लील वीडियो बरामद

कृष्णा जिले के एसआर गुडलावलेरु इंजीनियरिंग कॉलेज में यह मामला मिलने के बाद बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

कृष्णा। आंध्र प्रदेश में एक सनसनी फैलानी वाली खबर मिली है। यहां एक गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं के वॉशरूम में कैमरे मिले है। इन कैमरों को लड़कियों के वॉशरूम में छिपाकर लगाया गया था। सूचना है कि वीडियो रिकॉर्ड होने के बाद इन्हें बेचा गया है। इस खबर से सनसनी फैल गई है। कृष्णा जिले के एसआर गुडलावलेरु इंजीनियरिंग कॉलेज में यह मामला मिलने के बाद बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन में शामिल लड़कियों ने कहा कि हमें न्याय चाहिए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने कहा कि इस मामले में आरोपी की पहचान कर ली गई है। आरोपी इसी कॉलेज का छात्र था। आरोपी के लैपटॉप से करीब 300 अश्लील वीडियो बरामद किए गए है। 

Tags: camera

Post Comment

Comment List

Latest News