ईरान के गांव में पड़ी धरती की सबसे भीषण गर्मी, टूटे सभी रिकॉर्ड

इसकी आधिकारिक जांच की जरूरत पर बल दिया

ईरान के गांव में पड़ी धरती की सबसे भीषण गर्मी, टूटे सभी रिकॉर्ड

कॉलिन मैकार्थी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर यह जानकारी साझा की। हालांकि उन्होंने इस पर संदेह भी व्यक्त किया। उन्होंने इसकी आधिकारिक जांच की जरूरत पर बल दिया।

नई दिल्ली। ईरान का एक गांव जल रहा है! यहां मौसम केंद्र ने 82.2 डिग्री सेल्सियस ताप सूचकांक दर्ज किया। अगर यह सच है तो ये धरती का सबसे अधिक दर्ज किया गया हीट इंडेक्स बन जाएगा। अमेरिकी मौसम विज्ञानी कॉलिन मैकार्थी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर यह जानकारी साझा की। हालांकि उन्होंने इस पर संदेह भी व्यक्त किया। उन्होंने इसकी आधिकारिक जांच की जरूरत पर बल दिया।

मौसम विज्ञानियों की बढ़ी चिंता

ईरान के दक्षिणी तट पर डेरेस्टन हवाई अड्डे के पास स्थित मौसम केंद्र ने 28 अगस्त को 180 फॉरेनहाइट डिग्री (82.2 डिग्री) का ताप सूचकांक और 97 फॉरेनहाइट डिग्री (36.1 डिग्री) का ओस बिंदु दर्ज किया। इस खबर ने पूरी दुनिया के मौसम विज्ञानियों की चिंता बढ़ा दी है।

क्या होता है ओस बिंदु

Read More बंगलादेश में बारिश के कारण भूस्खलन, 6 लोगों की मौत

ओस बिंदु वह तापमान है, जहां पर हवा नमी को रोक नहीं पाती है। जानकारी के मुताबिक 40 से 54 डिग्री सेल्सियस के हीट इंडेक्स वाले तापमान में बहुत लंबे समय तक रहने से हीटस्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

Read More एलन मस्क के स्पेस एक्स ने लॉन्च किया डॉन मिशन, पहली बार निजी क्रू को अंतरिक्ष में भेजा

पश्चिम एशिया में हीटवेव ने बढ़ाई चिंता 

Read More ऑस्ट्रेलिया में बच्चों के सोशल मीडिया का प्रयोग करने पर लगा बैन, सरकार लाएगी कानून

अमेरिकी मौसम विज्ञानी मैकार्थी के मुताबिक पश्चिम एशिया में चिंताजनक हीटवेव जारी है। सऊदी अरब के धाहरन में स्थित एक मौसम स्टेशन ने 93 फॉरेनहाइट (33.9 सेल्सियस) तक का ओस बिंदु दर्ज किया है। पश्चिम एशिया के कई क्षेत्रों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

 

Tags: heat

Post Comment

Comment List

Latest News