साप्ताहिक राशिफल

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

साप्ताहिक राशिफल

यात्रा का योग बन रहा है। कहीं समुद्री यात्रा भी हो सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कार्यस्थल पर वर्चस्व स्थापित करने में सफल होंगे। मन में निराशा भी हो सकती है। आध्यात्मिक ज्ञान की तरफ झुकाव होगा।

 मेष
यात्रा का योग बन रहा है। कहीं समुद्री यात्रा भी हो सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कार्यस्थल पर वर्चस्व स्थापित करने में सफल होंगे। मन में निराशा भी हो सकती है। आध्यात्मिक ज्ञान की तरफ झुकाव होगा।

मिथुन 
परिवार में किसी के कन्या संतान का आगमन भी हो सकता है। वाहन चालन में विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है। अचल संपत्ति प्राप्ति के योग भी इस सप्ताह में बन रहे हैं। छोटी यात्रा का भी योग है। 

सिंह 
पूरे सप्ताह भोग विलास की प्रवृत्ति बढ़ेगी। ऐशो आराम पर व्यय करेंगे। माता से धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में भी परिवर्तन का योग बनता है। धन का आवागमन सुचारू होगा। स्वास्थ्य में एलर्जी की समस्या हो सकती है। 

तुला 
अचल संपत्ति की प्राप्ति होने का योग है। कार्यक्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। अधिकारी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। शुक्र शनि  संतान के स्वास्थ्य की चिंता होगी। धन का व्यय भी होगा। मित्रों से मुलाकात का भी योग है। 

धनु 
यात्रा का योग है। जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा। बाहर घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। रहस्यमयी विद्या की ओर मन आकर्षित होगा। दमा अथवा खांसी की पुरानी समस्या उभर सकती है। 

कुंभ 
संतान के कारण मन क्षुब्ध रहेगा। मंगलवार से समय सुधरेगा। संतान से सम्बंध मधुर बनेंगे। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। धन प्राप्ति के भी पूरे योग हैं। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। 

वृषभ
दाम्पत्य में प्रेम का अतिरेक महसूस करेंगे। दान पुण्य में धन खर्च करेंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी। बाहर घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। प्रेम प्रसंगों में भी सफलता प्राप्त होगी। संतान के साथ  मौज- शौक में समय बीतेगा।

कर्क
धन के आवागमन को सुचारू करेगा। जीवनसाथी के साथ खुशी से समय बीतेगा। अविवाहितों के विवाह प्रस्ताव आने की संभावना है। सप्ताह के अंत में यात्रा से बचें,आवश्यक हो तो गाय को चारा खिला कर ही यात्रा करें। 

कन्या
संतान पक्ष की किसी सफलता से मन में उत्साह रहेगा। गुरुवार को आस पास की यात्रा का मन बना सकते हैं। सप्ताह अंत मे धन की प्राप्ति होगी। धर्म के कार्योंं में मन लगेगा। ईश्वर पर विश्वास बढ़ेगा। 

वृश्चिक 
माता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी । आगे पूरे सप्ताह धन का आवागमन सुचारू रूप से होगा। सप्ताहांत में धर्म कर्म  में धन व्यय करेंगे। जीवन साथी से प्रेम बढ़ेगा। अचल संपत्ति से धन लाभ होगा। परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। 

मकर 
धर्म कर्म में धन व्यय करेंगे। धार्मिक स्थल की यात्रा भी कर सकते हैं। परिवार में मेहमानों की आवाजाही रहेगी। शुक्रवार को कार्यक्षेत्र में पराक्रम बढ़ेगा। कार्यालय में सभी का सहयोग प्राप्त होगा। पूरा सप्ताह हंसी खुशी गुजरेगा। 

मीन
कार्यक्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। साथियों का भी सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह में शेयर से धनलाभ होगा। रुका हुआ धन भी प्राप्त होगा। सप्ताहांत में धार्मिक यात्रा का योग है। किसी कारण से मन में क्षुब्धता रहेगी।

Related Posts

आज का राशिफल

आज का राशिफल

साप्ताहिक राशिफल

साप्ताहिक राशिफल

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्तर पश्चिम रेलवे पर अब शत प्रतिशत ऑनलाइन भुगतान उत्तर पश्चिम रेलवे पर अब शत प्रतिशत ऑनलाइन भुगतान
भारतीय रेलवे की ओर से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में डिजिटल इंडिया की तरफ सराहनीय कदम उठाए जा रहे हैं। ...
'एक राष्ट्र एक चुनाव' ध्यान भटकाने की कोशिश : खडगे
टेक्सटाइल सोर्सिंग मीट-24 सफलतापूर्वक सम्पन्न, 300 करोड़ का हुआ कारोबार
राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट- 2024 को पूर्ण सफल बनाने के लिए अधिकारी करें मुस्तैदी से काम- शासन सचिव पर्यटन
Stock Market Update : रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद गिरा बाजार, सेंसेक्स 131.43 अंक गिरा
बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने किया एनपीएस वात्सल्य योजना के शुभारंभ पर जागरूकता कार्यक्रम 
लगातार बारिश ने फेरा किसानों की उम्मीदों पर पानी