देश में कोरोना के 50,040 नए मामले आए सामने

देश में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले छह लाख से कम हो गये। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटों में कोरोना के 50,040 नए मामले सामने आए।

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले छह लाख से कम हो गये। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटों में कोरोना के 50,040 नए मामले सामने आए। संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ दो लाख 33 हजार 183 हो गया है। इस दौरान 57 हजार 944 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर दो करोड़ 92 लाख 51 हजार 29 हो गयी है। सक्रिय मामले 9,162 कम होकर पांच लाख 86 हजार 403 रह गये हैं। इस अवधि में 1,258 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर तीन लाख 95 हजार 751 हो गया है।

भारत में सक्रिय मामलों की दर 1.94 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 96.75 फीसदी और मृत्यु दर 1.31 हो गयी है। महाराष्ट्र में 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 549 बढऩे बाद यह संख्या 1,24,415 हो गयी है। 8,752 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की संख 57,81551 हो गयी है, जबकि 511 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,20,881 हो गया है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा
भाजपा इंडिया समूह के घोषणापत्र पर लोगों का समर्थन देखकर घबरा रही है, जिसमें उन्होंने 30 लाख नौकरियां, महिलाओं को...
लोगों को डराने के लिए खरीदे हथियार, 2 बदमाश गिरफ्तार
चांदी 1100 रुपए और शुद्ध सोना 800 रुपए महंगा
बेहतर कल के लिए सुदृढ ढांचे में निवेश की है जरुरत : मोदी
फोन टेपिंग विवाद में लोकेश शर्मा ने किया खुलासा, मुझे अशोक गहलोत ने उपलब्ध कराई थी रिकॉर्डिंग
आरबीआई ने कोटक महिंद्रा बैंक पर नए ग्राहक बनाने पर लगाई रोक 
इथियोपिया में एक कॉलोनी में गिरी आवासीय इमारत, 7 लोगों की मौत