'एक राष्ट्र एक चुनाव' ध्यान भटकाने की कोशिश : खडगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने मोदी सरकार के एक राष्ट्र एक चुनाव के मुद्दे को ध्यान भटकाने की कोशिश करार देते हुए कहा है कि यह संविधान तथा संघवाद के खिलाफ है।
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने मोदी सरकार के एक राष्ट्र एक चुनाव के मुद्दे को ध्यान भटकाने की कोशिश करार देते हुए कहा है कि यह संविधान तथा संघवाद के खिलाफ है।
खडगे ने कहा कि भाजपा हर महत्वपूर्ण मुद्दे से ध्यान भटकाने का बराबर काम करती है और यहां भी सरकार की कमियों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव का मुद्दा सामने लाया जा रहा है।
उन्होंने कहा एक राष्ट्र एक चुनाव केवल ध्यान भटकाने का भाजपाई मुद्दा है। ये संविधान के खिलाफ़ है, ये लोकतंत्र के प्रतिकूल है, ये संघवाद के विरूद्ध है। देश इसे कभी स्वीकार नहीं करेगा।
Related Posts
Post Comment
Latest News
यूपी में एक ही महीने में चौथी बार ट्रेन को बेपटरी करने का षड्यंत्र, लोको पायलट की सजगता से बची नैनी दून एक्सप्रेस
19 Sep 2024 19:25:52
घटना की जानकारी मिलते ही रेल्वे पुलिस और उत्तरप्रदेश पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर ट्रेक क्लीयर करवाया।
Comment List