कुसुम यादव होगी हेरिटेज नगर निगम में कार्यवाहक मेयर 

झाबर सिंह खर्रा ने इसकी मंजूरी दे दी है

कुसुम यादव होगी हेरिटेज नगर निगम में कार्यवाहक मेयर 

कुसुम यादव हेरीटेज नगर निगम में कार्यवाहक महापौर होगी। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने इसकी मंजूरी दे दी है। यादव वार्ड 74 से पार्षद है।

जयपुर। मुनेश गुर्जर को हेरिटेज नगर निगम मेयर पर से निलंबित किए जाने के बाद वार्ड नंबर 74 की निर्दलीय पार्षद कुसुम यादव को कार्यवाहक मेयर बनाया गया है। कुसुम पहले भारतीय जनता पार्टी से एक बार पार्षद रह चुकी है। कांग्रेस के 8 पार्षदों के भाजपा में शामिल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और यूडीएच मिनिस्टर झाबर सिंह खर्रा कुसुम यादव को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय बुलाया था। इसके बाद उनके नाम की घोषणा कर दी गई। स्वायत शासन विभाग के निदेशक कुमारपाल गौतम ने उनको कार्यवाहक मेयर बनने के आदेश जारी कर दिए हैं।

 

Post Comment

Comment List