सपा के लोग अधिकांश अपराधों में होते हैं लिप्त : BJP

एस एन सिंह ने तंज कसा

सपा के लोग अधिकांश अपराधों में होते हैं लिप्त : BJP

जिस तरह से सपा का एक बड़ा नेता जाली नोट के कारोबार में गिरफ्तार हुआ है, तो अब प्रदेश की जनता पूछ रही है कि क्या सपा अपराध की पाठशाला बन गई है।

देवरिया। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में जाली नोट का कारोबार के कारोबार में समाजवादी पार्टी (सपा) लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव रफी खान उर्फ बबलू का नाम आने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता एस एन सिंह ने तंज कसा कि सपा के लोग बिना अपराध किये रह नहीं सकते।

सिंह ने कहा कि जिस तरह से सपा का एक बड़ा नेता जाली नोट के कारोबार में गिरफ्तार हुआ है, तो अब प्रदेश की जनता पूछ रही है कि क्या सपा अपराध की पाठशाला बन गई है। दुष्कर्म और होने वाले अपराधों में अधिकांश में सपा के लोगों का नाम आ रहा है। चाहे वह अयोध्या, कन्नौज में दुष्कर्म की घटना हो प्रदेश में लूट आदि की घटना हो।

उन्होंने कहा कि पुलिस जब कार्रवाई करती है तो सपा मुखिया अखिलेश यादव को दर्द होने लगता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मछली बिना पानी के नहीं रह सकती है, वैसे ही सपा के लोग बिना अपराध के नहीं रह सकते। 

Post Comment

Comment List

Latest News

मदन दिलावर को बकवास करने के लिए भाजपा  और आरएसएस ने छोड़ रखा है: डोटासरा  मदन दिलावर को बकवास करने के लिए भाजपा  और आरएसएस ने छोड़ रखा है: डोटासरा 
हमने उपचुनाव के लिए कमर कस रखिए भाजपा पहले ही हार मान चुकी है कि हमारे तो एक सीट है...
Foreign Exchange Reserves: 2.84 अरब डॉलर की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 692.3 अरब डॉलर पर
नवज्योति के मुद्दा उठाने के बाद शहर में महीनों से खुदी पड़ी सड़कें अब होने लगीं दुरुस्त, मौके पर चल रहा काम
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में गांधी वाटिका के निर्माण में हुआ भ्रष्टाचार: दिलावर
मतदाता सूचियों में नाम जुड़वाने के लिए सात लाख युवाओं ने किया आवेदन
CET Exam: 4 पारियों में सम्पन्न हुआ एग्जाम, 13 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी आज़मा रहे भाग्य
कांग्रेस-झामुमो सरकार ने भ्रष्टाचार में जनता के पैसे को पानी की तरह बहाया: भजनलाल शर्मा