BJP नेता सूर्यकांता व्यास का 86 वर्ष की आयु में निधन, 6 बार रही विधायक

भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक

BJP नेता सूर्यकांता व्यास का 86 वर्ष की आयु में निधन, 6 बार रही विधायक

वह वर्ष 1990 में जोधपुर से पहली बार भाजपा उम्मीदवार के रूप विधायक बनी और विधानसभा पहुंची थी।

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में पूर्व विधायक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता सूर्यकांता व्यास का आज सुबह निधन हो गया। वह करीब 86 वर्ष की थी। व्यास पिछले कई दिनों से बीमार थी और उन्होंने सुबह अंतिम सांस ली। वह वर्ष 1990 में जोधपुर से पहली बार भाजपा उम्मीदवार के रूप विधायक बनी और विधानसभा पहुंची थी।

व्यास वर्ष 1993 एवं 2003 में फिर भाजपा प्रत्याशी के रूप में विधायक निर्वाचित हुई। वर्ष 2008 , 2013 एवं 2018 में जोधपुर के सूरसागर विधानसभा क्षेत्र से भी विधायक निर्वाचित हुई और वह 6 बार विधायक रही। 

जीजी के नाम से प्रसिद्ध व्यास गत विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के टिकट पर लड़ना चाहती थी, लेकिन पार्टी से उन्हें टिकट नहीं मिला।

उनके निधन पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गहरा दुख जताया है। शर्मा ने सोशल मीडिया पर कहा कि सूरसागर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक, भाजपा परिवार की वरिष्ठ सदस्य सूर्यकान्ता व्यास 'जीजी' के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। कुछ दिन पूर्व ही उनसे भेंट हुई थी, जहां उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने का सुअवसर प्राप्त हुआ। मेरे प्रति उनका अपार स्नेह और वात्सल्य सदैव बना रहा। उनका स्वर्गवास भारतीय जनता पार्टी परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

Read More छह माह में भी नहीं करा पाए चुनाव, एडहॉक कमेटी ने फिर मांगा समय

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Read More अक्षरधाम मंदिर पर स्वच्छता श्रमदान, महापौर ने लगाई झाडू

पूर्व विधायक सूर्यकांता व्यास के निधन पर कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक
सूरसागर से विधायक रहीं सूर्यकान्ता व्यास के निधन पर राजस्थान कांग्रेस के नेताओं ने शोक जताया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि "जीजी" का निधन बेहद बेहद दुखद है। जीजी जीवन के इस दौर में भी सक्रियता से जनसेवा में जुटी रहीं। जीजी का मेरे प्रति लगाव एवं स्नेह अद्वितीय था। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति भी है।

Read More फिर एक्टिव हुआ मानसून, बादल छाने के साथ ही ठंडी हवाएं चलने से गर्मी से मिली राहत

पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने व्यास के निधन पर शोक प्रकट किया है। सभी नेताओं ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना की है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री भजनलाल ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की अर्चना मुख्यमंत्री भजनलाल ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की अर्चना
सीएम ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा की वर्षा समस्त प्रदेशवासियों पर अनवरत होती रहे।
Gold & Silver Price: जेवराती सोना और चांदी 300 रुपए सस्ती
हरियाणा को भाजपा ने बर्बाद कर दिया : राहुल
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान हाउस के निर्माण में राजस्थानी कला शिल्प का उपयोग करने के दिए निर्देश
पर्यटन के साथ स्थानीय कलाकारों और हस्तशिल्प को भी बढ़ावा मिले - दिया कुमारी
महिला और शिक्षा राष्ट्र को 'विकसित भारत' की ओर ले जाने वाले रथ के दो पहिये हैं - उपराष्ट्रपति
एम.आई. रोड पर दीपोत्सव 2024 की सामूहिक सजावट का निर्णय