मोदी सरकार में बॉर्डर पर गोली का जवाब गोले से दिया जाता है: मुख्यमंत्री भजनलाल

सीएम ने हरियाणा में की चुनावी सभाएं

मोदी सरकार में बॉर्डर पर गोली का जवाब गोले से दिया जाता है: मुख्यमंत्री भजनलाल

विदेश में देश का अपमान करना राहुल गांधी की फितरत

जयपुर/तोशाम/असंध। सीएम भजनलाल शर्मा ने हरियाणा में चुनावी दौरे के दौरान तोशाम और असंध विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाएं की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का गरीब-मजदूर से कोई नाता नहीं है। गरीब का हमेशा शोषण किया। पीएम मोदी ने किसान, मजदूर, युवा और महिला को केन्द्र में रखकर उनके उत्थान के लिए अनवरत कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शहजादे राहुल गांधी दुनिया में देश को शर्मसार करते हैं, यह उनकी फितरत है। सिक्ख भाइयों के लिए अनुचित टिप्पणी कर देश का मान गिराने का काम करते हैं। दुनिया जानती है कि कांग्रेस सरकार के समय में 1984 के दौरान सिक्खों के साथ क्या हुआ था। विदेश में जाकर देशद्रोहियों से मिलते हैं। उनके साथ खिचड़ी पकाते हैं। वे बताएं उनका देश विरोधियों से क्या रिश्ता है। कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार की जननी रही। उनके घोटाले देश जानता है। लूटने और झूठ बोलने का काम करते हैं। उनके राज में हर जगह बम विस्फोट हुए। मोदी सरकार में दुश्मनों को मुंह तोड जवाब दिया जाता है। बॉर्डर पर गोली का जवाब गोले से सेना देती है। आतंकवाद-नक्सलवाद पर प्रभावी नियंत्रण हुआ। देश का विश्च में मान बढ़ा है। 

मार्निंग वॉक पर निकले सीएम, आमजन से सीधे मिले
सीएम भजनलाल शर्मा ने हरियाणा दौरे में सुबह करनाल में मॉर्निंग वॉक की। आम जनता से सीधे मिले। उनसे चुनाव पर फीडबैक लेने के साथ ही हरियाणा की भाजपा सरकार में हुए कामों पर चर्चा की। भाजपा की रीति-नीति को बताते हुए वोट देकर मोदी के हाथ मजबूत करने की अपील की। 

कांग्रेस ने हरियाणा में नौकरियों-जमीनों के घोटाले किए 
हरियाणा जवानों और किसान की धरती है। मेहनतकश किसान देश को आगे बढ़ाता है। लेकिन कांग्रेस ने हरियाणा में नौकरियों और जमीनों में सिर्फ  घोटाले किए। 2014 से पहले हरियाणा में नौकरी के लिए पैसे लगते थे। भाजपा की डबल इंजन सरकार में हरियाणा के युवाओं को रोजगार और किसानों को सम्मान मिल रहा है। विकास को गति दी।

Read More देवमाली गांव को "सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव पुरस्कार" हमारे प्रदेश के पर्यटन उद्योग को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगा : सीएम

गरीबी हटाओ का नारा देने वाली कांग्रेस का गरीबों से कभी कोई नाता नहीं रहा। मोदी के नेतृत्व ने देश में विकास की परिभाषा बदली। मोदी ने स्वामी विवेकानंद के उस सपने को साकार किया है, जिसमें वे कहते थे कि 21 वीं सदी भारत की होगी। कांग्रेस झूठी चुनावी घोषणाओं और घोटालों का पुलिन्दा है। जनता को बरगलाने वालों को वोट मांगने का कोई अधिकार नहीं है। कहा मजबूत राष्टÑ और विकसित हरियाणा के निर्माण के लिए बीजेपी की जीत जरुरी है। 

Read More कश्मीर में आतंकवादियों की घेराबंदी के लिए सेना ने चलाया तलाशी अभियान,  मुठभेड़ में 4 जवान घायल

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री भजनलाल ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की अर्चना मुख्यमंत्री भजनलाल ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की अर्चना
सीएम ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा की वर्षा समस्त प्रदेशवासियों पर अनवरत होती रहे।
Gold & Silver Price: जेवराती सोना और चांदी 300 रुपए सस्ती
हरियाणा को भाजपा ने बर्बाद कर दिया : राहुल
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान हाउस के निर्माण में राजस्थानी कला शिल्प का उपयोग करने के दिए निर्देश
पर्यटन के साथ स्थानीय कलाकारों और हस्तशिल्प को भी बढ़ावा मिले - दिया कुमारी
महिला और शिक्षा राष्ट्र को 'विकसित भारत' की ओर ले जाने वाले रथ के दो पहिये हैं - उपराष्ट्रपति
एम.आई. रोड पर दीपोत्सव 2024 की सामूहिक सजावट का निर्णय