Global Innovation Index 2024 : वैश्विक सूची में भारत का 39वां स्थान

भारत 2015 में इस सूची में 81वें स्थान और पिछले साल 40वें स्थान पर था

Global Innovation Index 2024 : वैश्विक सूची में भारत का 39वां स्थान

देश में नई प्रौद्योगिकी और प्रक्रियाओं के क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास के बढ़ते प्रयास के साथ भारत ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2024 में 133 देशों की सूची में भारत 39वें स्थान पर पहुंच गया है।

नई दिल्ली। देश में नई प्रौद्योगिकी और प्रक्रियाओं के क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास के बढ़ते प्रयास के साथ भारत ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2024 में 133 देशों की सूची में भारत 39वें स्थान पर पहुंच गया है।

भारत 2015 में इस सूची में 81वें स्थान और पिछले साल 40वें स्थान पर था।

इस सूचकांक में भारत मध्य और दक्षिणी एशिया की 10 अर्थव्यवस्थाओं में से पहले स्थान पर रखा गया है। वर्ष 2024 की विश्व इन्नोवेशन इंडेक्स सूची में स्वीटजरलैंड, स्वीडन और अमेरिका क्रमश: पहले ,दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। 

इसके  बाद सूची में नवाचार की दृष्टि से शीर्ष 10 देश में क्रमश: सिंगापुर, ब्रिटेन, दक्षिण कोरिया, फिनलैंड, नीदरलैंड, जर्मनी और डेनमार्क का स्थान है। सिर्फ 10 देश में सभी उच्च आय वर्ग के देश हैं।

Read More वर्ल्ड हार्ट डे आज: दैनिक नवज्योति ने जयपुर के हृदय रोग विशेषज्ञों से ली जानकारी

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के निर्णायक नेतृत्व से प्रेरित होकर, भारत ने ये उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।

Read More आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों का अंजाम अफजल जैसा: अमित शाह

वैश्विक इन्नोवेशन इंडेक्स में शामिल निम्न-मध्यम-आय अर्थव्यवस्था वाले वर्ग में भारत को प्रथम स्थान पर रखा गया है। इस नई रिपोर्ट में विश्व बौद्धिक संपदा अधिकार संगठन (वाइपो)   की विज्ञान और प्रौद्योगिकी (एसएंडटी) क्लस्टर रैंकिंग में भारत को चौथा स्थान दिया गया है।

Read More उपराज्यपाल ने गैर कानूनी तरीके से निगम की स्थायी समिति का कराया चुनाव : केजरीवाल

भारत में नवाचार की दृष्टि से मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और चेन्नई चार प्रमुख संकुल हैं और उनके साथ भारत को दुनिया के शीर्ष 100 एस एंड टी क्लस्टर में स्थान मिला है।

वाइपो द्वारा हर साल जारी किए जाने वाली इस रिपोर्ट में अमूर्त (बौद्धिक) संपत्ति गहनता के पैमाने पर भारत  विश्व स्तर पर 7वें स्थान पर पहुंच गया है।

गोयल ने कहा कि हमारे नवप्रवर्तकों और उद्यमियों द्वारा संचालित, भारत का नवप्रवर्तन परिदृश्य लगातार फल-फूल रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जिला कलेक्टर की पहल पर कलेक्ट्रेट में चलाया सफाई अभियान जिला कलेक्टर की पहल पर कलेक्ट्रेट में चलाया सफाई अभियान
इस पहल का उद्देश्य न केवल स्वच्छता को बढ़ावा देना है, बल्कि सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना...
भनक लगते ही आरोपी गिरोह स्विफ्ट कार से भागा, पीछा कर रही पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला
फिर रेलवे ट्रेक पर मिला सीमेंटेड खंभा, लोको पायलट की सूझबूझ से टली दुर्घटना
सीएम, डिप्टी सीएम और मदन राठौड़ समेत कई भाजपा नेताओं ने सुनी 'मन की बात'
मदन दिलावर को बकवास करने के लिए भाजपा  और आरएसएस ने छोड़ रखा है: डोटासरा 
Foreign Exchange Reserves: 2.84 अरब डॉलर की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 692.3 अरब डॉलर पर
नवज्योति के मुद्दा उठाने के बाद शहर में महीनों से खुदी पड़ी सड़कें अब होने लगीं दुरुस्त, मौके पर चल रहा काम