जापान के प्रधानमंत्री चुने गए शिगेरु इशिबा, दोनों सदनों में मिला बहुमत

आलोचना के बीच अपने पद से इस्तीफा दे दिया था

जापान के प्रधानमंत्री चुने गए शिगेरु इशिबा, दोनों सदनों में मिला बहुमत

सत्तारूढ़ पार्टी के स्लश फंड स्कैम और सार्वजनिक अनुमोदन रेटिंग में गिरावट को लेकर अपनी बढ़ती आलोचना के बीच अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

टोक्यो। जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता शिगेरू इशिबा को संसद के दोनों सदनों में बहुमत से जीत हासिल करने के बाद आधिकारिक तौर पर देश का प्रधानमंत्री चुना गया। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है। शिगेरू ने देश के निवर्तमान प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा का स्थान लिया है, जिन्होंने सत्तारूढ़ पार्टी के स्लश फंड स्कैम और सार्वजनिक अनुमोदन रेटिंग में गिरावट को लेकर अपनी बढ़ती आलोचना के बीच अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

शिगेरु इशिबा एक जापानी राजनेता हैं, जिन्होंने 2024 में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष के रूप में चुना गया था और अब उन्हें प्रधानमंत्री भी चुन लिया गया है। वह 1986 से जापानी संसद की प्रतिनिधि सभा के सदस्य हैं और 2007 से 2008 तक जापान के रक्षा मंत्री और 2008 से 2009 तक कृषि, वानिकी और मत्स्य पालन मंत्री के रूप में कार्य किया है। साथ ही 2012 से 2014 तक एलडीपी के महासचिव भी रहे हैं।

Tags: ishiba

Post Comment

Comment List

Latest News

मोदी सरकार ने किया रेलवे का नुकसान, लोगों के लिए दुष्कर हुई सेवाएं : लालू मोदी सरकार ने किया रेलवे का नुकसान, लोगों के लिए दुष्कर हुई सेवाएं : लालू
राजद अध्यक्ष ने कहा कि मोदी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने रेल का किराया बढ़ा दिया।...
भाजपा के सदस्य बनकर विकास की यात्रा में बने सहभागी : भजनलाल
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 10 लाख करोड़ के एमओयू करने का फैलाया झूठ, नहीं हो पाये 1लाख करोड़ के भी निवेश: BJP
कृष्ण बलराम मंदिर में 450 भक्तों ने लिया श्रील प्रभुपाद आश्रय
पैकेजिंग और लेबलिंग में मिली खामियां
जयपुर से कुल्लू के लिए हवाई सेवा होगी शुरू
माँ वैष्णो देवी का सजेगा दरबार, भक्तों को होंगे त्रिकूट पर्वत कटरा जैसे दर्शन