परवन सिंचाई परियोजना की सीएमओ को हर माह भेजनी होगी रिपोर्ट, धीमी गति को लेकर सांसद ने जताई थी नाराजगी 

कांफ्रेंस का आयोजन राजस्थान के उदयपुर में होने की संभावना

परवन सिंचाई परियोजना की सीएमओ को हर माह भेजनी होगी रिपोर्ट, धीमी गति को लेकर सांसद ने जताई थी नाराजगी 

कांफ्रेंस के दौरान जल प्रबंधन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर दो दिन तक चर्चा होगी।

जयपुर। परवन सिंचाई परियोजना को लेकर जल संसाधन विभाग की ओर से नई दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अब हर माह सीएमओ को परियोजना से जुड़ी अपडेट भेजनी होगी और जल संसाधन विभाग को भी हर माह रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। हाल ही में सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें परवन परियोजना की धीमी गति को लेकर नाराजगी व्यक्त की गई थी। सांसद ने जल संसाधन विभाग को कई सुझाव दिए, जिन पर विभाग ने सहमति जताई है। यह परियोजना झालावाड़ जिले के 190 गांवों के लिए जीवनदायिनी साबित हो सकती है, जिससे उन्हें सिंचाई का पानी मिल सकेगा।

देश भर के मंत्रियों का सम्मेलन:
नए साल में जल प्रबंधन को लेकर आल इंडिया मिनिस्टर व सचिव कांफ्रेंस का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राजस्थान को पहली बार मेज़बानी का अवसर मिल सकता है। इस कांफ्रेंस का आयोजन राजस्थान के उदयपुर में होने की संभावना है। अगले माह दिल्ली की एक टीम उदयपुर का दौरा करेगी और जल प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों के मंत्री इसमें शामिल होंगे। कांफ्रेंस के दौरान जल प्रबंधन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर दो दिन तक चर्चा होगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम ममता बनर्जी ने दी देश की महिलाओं को शुभकामनाएं, गैस कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर साधा निशाना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम ममता बनर्जी ने दी देश की महिलाओं को शुभकामनाएं, गैस कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महिला दिवस पर केंद्र द्वारा रसोई गैस की कीमतें बढ़ाने की तीखी आलोचना की। उन्होंने महिलाओं...
ईरान के सर्वोच्च नेता के नाम पर बनी सहमति: इजरायल ने दी जान से मारने की धमकी, जानें कौन संभालेगा देश की कमान ?
दुर्भाग्य है धर्मयुद्ध के लिए निकलना पड़ रहा: शंकराचार्य स्वामी ने कहा गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर धर्मयुद्ध यात्रा जारी
डोटासरा का गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर भाजपा पर हमला : मंहगाई से पहले ही त्रस्त जनता की जेब पर एक और वार, अंतरराष्ट्रीय हालात का हवाला देकर सरकार ने बढ़ाएं दाम
गोविंद देवजी मंदिर में धूमधाम से हुआ गणगौर पूजन और पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ
रणथंभौर की खंडार रेंज में मृत अवस्था में मिली बाघिन टी 94,बाघिन के लंग्स फेलियर बताया जा रहा मौत का कारण
धुरंधर की सफलता के बाद अर्जुन रामपाल की नई फिल्म का ऐलान, परिवार और मूल्यों पर आधारित दमदार कहानी