भारत का लेबनान ऑपरेशन में योगदान सराहनीय, मजबूती से गूंज रहा गांधी का शांति का संदेश : गुटेरेस

यह किसी भी हथियार से अधिक शक्तिशाली है

 भारत का लेबनान ऑपरेशन में योगदान सराहनीय, मजबूती से गूंज रहा गांधी का शांति का संदेश : गुटेरेस

गुटेरेस ने महात्मा गांधी की अहिंसा नीति को लेकर कहा कि यह मानवता के लिए उपलब्ध सबसे बड़ी ताकत है। यह किसी भी हथियार से अधिक शक्तिशाली है।

संयुक्त राष्ट्र। एंटोनियो गुटेरेस ने लेबनान ऑपरेशन में शांति सैनिकों के योगदान के लिए भारत की सराहना की। वैश्विक संघर्षों के बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस ने कहा कि सूडान, मध्य पूर्व और बहुत आगे तक युद्ध विनाश और भय का परिदृश्य कर रहा। गुटेरेस ने महात्मा गांधी की अहिंसा नीति को लेकर कहा कि यह मानवता के लिए उपलब्ध सबसे बड़ी ताकत है। यह किसी भी हथियार से अधिक शक्तिशाली है।

वहीं महासभा के अध्यक्ष फिलोमेन यांग ने कहा कि जैसा कि दुनिया एक अशांत दौर से गुजर रही है। गाजा, लेबनान, म्यांमार, सूडान और अन्य जगहों पर संघर्ष चल रहा है, महात्मा का शांति का संदेश पहले से कहीं अधिक मजबूती से गूंज रहा है। उन्होंने कहा कि गांधी के सत्याग्रह के विचार ने दक्षिण अफ्रीका में नेल्सन मंडेला और अमेरिका में मार्टिन लूथर किंग जूनियर को प्रभावित किया। वे गांधी की सत्याग्रह की अवधारणा से गहराई से प्रभावित थे, जो सिखाता है कि सत्य और न्याय हिंसा के माध्यम से नहीं, नैतिक साहस के माध्यम से प्राप्त किया जाता है।

 

Tags: antonio

Post Comment

Comment List

Latest News

कलाकृतियों में दिखी भारतीय पारंपरिक लघु चित्रकला की झलक कलाकृतियों में दिखी भारतीय पारंपरिक लघु चित्रकला की झलक
सांझी पेपरकट के कलाकार राम सोनी की गैलरी में पारंपरिक तकनीकों को आधुनिक डिजाइनों के साथ मिलाते हुए की कलाकृतियां...
जयपुर में सीनियर राष्ट्रीय महिला फुटबॉल का आगाज, पंजाब ने उत्तराखंड को 3-1 से हरा हासिल किए तीन अंक
बिहार में तालाब में डूबने से 4 बच्चों की मौत, अन्य लापता
उत्तर कोरिया के साथ रणनीतिक समन्वय मजबूत करने के लिए तैयार है चीन : जिनपिंग
ऑपरेशन गरिमा के तहत महिलाओं को किया जागरूक
लॉयन, हाथी, लेपर्ड के बाद अब टाइगर सफ़ारी की शुरुआत कल से, CM भजनलाल करेंगे टाइगर सफ़ारी का लोकार्पण
जयपुर ध्रुवपद फेस्टिवल: जेकेके के आंगन में संगीत का आनन्द