राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ का शपथ ग्रहण समारोह

नई कार्यकारिणी का गठन किया

राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ का शपथ ग्रहण समारोह

संघ ने राज्य में 247 मिलों और मसाला उद्योगों के प्रतिनिधित्व के साथ अपनी नई कार्यकारिणी का गठन किया। इसके तहत 20 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

जयपुर। राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ की ओर से हॉलीडे इन में 'शपथ ग्रहण, सम्मान और निवेश प्रोत्साहन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय शर्मा समारोह में उपचुनावों की व्यस्तता के चलते नहीं आए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान मानवाधिकार आयोग के सदस्य अशोक कुमार गुप्ता ने की।

संघ ने राज्य में 247 मिलों और मसाला उद्योगों के प्रतिनिधित्व के साथ अपनी नई कार्यकारिणी का गठन किया। इसके तहत 20 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। साथ ही संघ के उच्च स्तरीय कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया है, जिसमें 72 सदस्य शामिल हैं। उच्चस्तरीय कार्यकारिणी में एक अध्यक्ष, छह उपाध्यक्ष, और अन्य पदाधिकारी शामिल किए गए हैं।

संघ का विस्तार और नई योजनाएँ
राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ ने अपने विस्तार को बढ़ाते हुए प्रत्येक मंडी में 5 नए उद्योग शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही संघ ने रोजगार सृजन का लक्ष्य भी तय किया है, जिससे लगभग 500 लोगों को सीधे रोजगार प्राप्त होगा। यदि यह योजना सफल रहती है, तो ग्रामीण क्षेत्रों में भी रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और वहां के व्यापार में वृद्धि होगी।

 

Read More हर पर्यटन स्थल पर होनी चाहिए ब्रेल लिपि ब्रोशर सुविधा

Tags: oath

Post Comment

Comment List