अमेरिका में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत
11 मृतकों के शव बरामद कर लिए गए है
अमेरिका में प्यूर्टो रिको के तट के पास एक नाव के पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 31 अन्य लोगों को बचा लिया गया।
वाशिंगटन। अमेरिका में प्यूर्टो रिको के तट के पास एक नाव के पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 31 अन्य लोगों को बचा लिया गया। अमेरिकी तटरक्षक बल ने ट्वीट किया कि राहत एवं बचाव दल ने 31 लोगों को बचा लिया, जिनमें 11 महिलाएं और 20 पुरुष शामिल है। बल ने कहा कि 11 मृतकों के शव बरामद कर लिए गए है।
यह हादसा प्यूर्टो रिको के डेसेचेओ द्वीप के लगभग 12 मील (19 किमी) उत्तर में हुआ। नाव पर सवार अधिकांश लोग हैती के थे और संदेह है कि इसके जरिए प्रवासियों को अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था।
Related Posts
Post Comment
Latest News
मुख्यमंत्री ने सिविल सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में की पूजा अर्चना
26 Apr 2024 19:11:10
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 4 महीने बाद शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में विधिवत पूजा अर्चना की। ...
Comment List